VIDEO: बाइक से गिरते ही आ गई ट्रेन, देखिए किस तरह मौत को टक से छू कर निकला शख्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2022, 07:01 PM IST

Accident Viral Video: सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बाइक से जा रहा था और रेलवे क्रॉसिंग गिर पड़ा। तभी सामने से तेज रफ्तार में ट्रेन आ गई। लेकिन, शख्स की किस्मत अच्छी थी कि वह बच गया।

VIDEO: बाइक से गिरते ही आ गई ट्रेन, देखिए किस तरह मौत को टक से छू कर निकला शख्स
Photo Credit: Twitter

Train Bike Accident Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आपको एक से एक वीडियो (Video) देखने को मिल जाएंगे। इनमें हंसाने वाले से लेकर हैरान करने वाले तक के वीडियो शामिल होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिसे देखकर लोगों की चीख निकल जाती है और आंखें खुली की खुली रह जाती है। एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच घूम रहा है, जिसे देखने के बाद शायद ही कोई होगा जिसके रोंगटे ना खड़े हुए हो। क्योंकि, एक शख्स जिस तरह ट्रेन की चपेट में आने से बचा उसे तो बस किस्मत ही कहेंगे।  

दुनियाभर से रोजाना एक्सीडेंट की खबरें सामने आती रहती हैं। इनमें कुछ गलती लोग खुद करते हैं, जबकि कुछ को देखकर लोग किस्मत की दुहाई देते हैं। लेकिन, अब जो वीडियो सामने आया है उसमें किस्मत और गलती आपको दोनों एक साथ नजर आएगी। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह एक बाइक सवार जल्दबाजी में रेलवे क्रॉसिंग से निकलकर आगे जाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, अचानक उसकी बाइक रेलवे पटरी में फंस जाती है और वह धड़ाम से गिर पड़ता है। जैसे ही शख्स गिरता है तेज रफ्तार में राजधानी ट्रेन पहुंच जाती है। शख्स की किस्मत अच्छी थी कि वह पलट गया, लेकिन बाइक के परखच्चे उड़ गए। यह नजारा देखकर लोगों का दिल दहल उठा। लेकिन, शख्स की जान बच गई। देखें वीडियो...

दिल दहलाने वाला मंजर

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो मुंबई का है। CCTV में यह पूरा मामला कैद हो गया और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं लोग इस वीडिय को जमकर शेयर कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि शख्स की किस्मत अच्छी थी कि जान बच गई। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि इस घटना से सबको सबक लेना जरूरी है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!