कभी अंग्रेजी पढ़ाते थे ये 'दादा जी', आज खुशी से चलाते हैं ऑटो, 'गर्लफ्रेंड' के साथ बिता रहे मस्त जिंदगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2022, 06:33 PM IST

कभी जाति के कारण Pataabi Raman को नौकरी नहीं मिली तो सपना पूरा करने के लिए 'सपनों' के शहर पहुंच गए। कुछ दिन तो बड़े मजे से यहां रहें, लेकिन वापस घर ही लौटना पड़ा।

कभी अंग्रेजी पढ़ाते थे ये 'दादा जी', आज खुशी से चलाते हैं ऑटो, 'गर्लफ्रेंड' के साथ बिता रहे मस्त जिंदगी

बहुत पुरानी कहावत है किस्मत भी बड़ी गजब की चीज है। कब, कहां, किसकी बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? 74 साल के एक बुजुर्ग अंकल के साथ भी कुछ ऐसा हुआ, जिसकी कल्पना उन्होंने शायद कभी नहीं की होगी। जो कभी अंग्रेजी के लेक्चरर हुआ करते थे, वो आज ऑटो चला रहे हैं। बड़ी बात ये है कि अपनी इस जिंदगी से वो काफी खुश हैं और कई लोगों के लिए प्रेरणा भी बन चुके हैं। तो आइए, जानते हैं इस बुजुर्ग अंकल के बारे में दिलचस्प बातें...

ये कहानी है बेंगलुरु के रहने वाले Pataabi Raman की। कभी रमन मुंबई में इंग्लिश के लेक्चरर हुआ करते थे, लेकिन आज ऑटो बेंगलुरु में ऑटो चला रहे हैं। बुजुर्ग अंकल बताते हैं कि  मुंबई के पवई में एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट में वो अंग्रेजी पढ़ाते थे। लेकिन, उनकी सैलरी काफी कम थी। प्राइवेट नौकरी के कारण उन्हें पेंशन भी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि उनके पास एमए और M.ed की डिग्री है। एक समय जाति के कारण उन्हें कर्नाटक में कहीं नौकरी नहीं मिली, तो मुंबई चले गए। कई वर्षों तक उन्होंने मुंबई में नौकरी की। इसके बाद नौकरी छूट गई तो वापस बेंगलुरु चले आए। यहां आकर उन्होंने ऑटो रिक्शा चलना शुरू कर दिया। विगत 14 साल से वो ऑटो चला रहे हैं। 

बीवी को बुलाते हैं 'गर्लफ्रेंड'

रमन ने बताया कि मुंबई में उन्हें करीब 15 हजार रुपए मिलते थे। वहीं, ऑटो चलाकर रोजाना 500 से 700 रुपए तक कमा लेते हैं। इतने पैसों से उनका और उनकी गर्लफ्रेंड का गुजारा बड़े मजे से चल जाता है। उन्होंने बताया कि अपनी बीवी को वो 'गर्लफ्रेंड' बुलाते हैं। परिवार को लेकर रमन बताते हैं कि फिलहाल वो किराए के घर में रहते हैं, जिसका किराया 12 हजार रुपए है। किराया देने में उनका बेटा भी मदद करता है। लेकिन, सब अलग-अलग रहते हैं। उन्होंने आगे बताया कि हम किसी को कुछ नहीं कहते, सब अपनी-अपनी जिंदगी जी रहे हैं और काफी खुश हैं। रमन की कहानी जानकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!