ट्रेन की सवारी में खूबसूरत नजारों में जाएं खो, World Tourism Day 2025 पर जानिए 4 शानदार ट्रेन रूट्स

World Tourism Day 2025: अगर आप ट्रेन यात्रा के शौकीन हैं और यात्रा के दौरान स्पेशल फील करना चाहते हैं तो ये 4 ट्रेन रूट्स आपके लिए परफेक्ट हैं। ये ट्रेन यात्रा सिर्फ आपको एक जगह से दूसरी जगह ही नहीं ले जाती बल्कि प्रकृति, संस्कृति, और इतिहास को करीब से समझने का मौका भी देती हैं।

World Tourism Day 2025: विश्व पर्यटन दिवस हर साल 27 सितंबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है। पर्यटन ना केवल हमें नई जगहों की सैर कराता है, बल्कि विभिन्न संस्कृतियों को जानने और करीब से समझने का मौका भी देता है। इस खास मौके को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए आज हम आपको उन ट्रेन रूट्स के बारे में बताएंगे जो आपको प्राकृतिक सौंदर्य, पहाड़ों, नदियों, और घाटियों की खूबसूरती में खो जाने का मौका देते हैं। ये ट्रेन यात्रा आपको अलग ही दुनिया में ले जाती हैं ऐसे में इस बार आप सिर्फ मंजिल पर पहुंचने के लिए यात्रा ना करें बल्कि इन 4 ट्रेन रूट्स का चयन करें जो आपकी यात्रा को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देंगी।

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे: इस लिस्ट में नंबर 1 पर UNESCO की विश्व धरोहर स्थल दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे को शामिल किया गया है। ऐतिहासिक धरोहर के लिए मशहूर दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की ट्रेन पहाड़ों के बीच से गुजरती है जहां आपको हरे-भरे जंगल और हिमालय की ताजा हवा मिलेगी। नोज टी हिल से शुरू होकर दार्जिलिंग तक यह ट्रेन चलती है।

End of Feed