Within 100 Kms Shimla: शिमला के बेहद पास है स्वर्ग सी सुंदर जगह, 2 घंटे से भी कम समय में जाओगे पहुंच

Chail, A Short Drive from Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला तो आप शायद कई बार घूमने गए हों लेकिन, शायद ही आपको जानकारी हो कि शिमला के बेहद पास एक स्वर्ग जैसी जगह मौजूद है जिसे बेहद कम टाइम में एक्सप्लोर किया जा सकता है। इस जगह जाने में कम टाइम खर्च होगा और आप एक शानदार अनुभव लेकर घर वापस लौटेंगे।

Within 100 Kms Shimla: अगर आप रोजमर्रा की चहल-पहल भरी जिंदगी से थोड़ा सा रिलेक्स मोड में आना चाहते हैं तो घूमने के लिए शिमला जाने की सलाह लगभग-लगभग हर किसी ने आपको दी होगी। शिमला आप शायद कई बार जा भी चुके होंगे ऐसे में हम आपको बताएंगे एक ऐसी जगह के बारे में जानकारी जो शिमला के बेहद पास है और जिसे आप बेहद कम टाइम में एक्सप्लोर कर सकते हैं। Within 100 Kms की इस सीरीज में आज हम जिस जगह का जिक्र कर रहे हों वहां आप शिमला से 2 घंटे से भी कम के टाइम में ट्रैवल करके पहुंच सकते हैं।

चैल: हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत हिल स्टेशन चैल शिमला से महज 45 किलोमीटर दूर स्थित है। शांतिपूर्ण वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता में खो जाने के लिए आप इस जगह को एक्सप्लोर करने का प्लान कर सकते हैं। ट्रैकिंग और हाइकिंग लवर्स के लिए ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां आप प्रकृति के बीच में अच्छा समय बिता सकते हैं।

End of Feed