Within 100 Kms: देहरादून के पास बसा है स्वर्ग सा हिल स्टेशन, खूबसूरती के सामने फेल है स्विटजरलैंड

Hill Station Near Dehradun: देहरादून के पास घूमने के लिए कहां जाएं? देहरादून के आसपास घूमने के लिए कौन सी जगह बेस्ट है? Within 100 Kms की अपनी इस सीरीज में हम आपको ऐसी खूबसूरत जगह के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं।

Dehradun Nearest Hill Station: प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत देहरादून तो आप शायद कई बार घूमने गए होंगे। लेकिन, शायद ही आपको इस बारे में जानकारी हो कि देहरादून के पास एक ऐसा प्यारा सा हिल स्टेशन है जिसे आप बेहद कम टाइम में एक्सप्लोर कर सकते हैं। अगर आप देहरादून घूमने गए हों तो उत्तराखंड में स्थित इस सुंदर पहाड़ी स्थल पर आपको जरूर से जरूर जाना चाहिए। Within 100 Kms की सीरीज में हम आपको बताएंगे देहरादून के पास बसी ऐसी जगह के बारे में जहां आप 3 घंटे का ट्रैवल करके पहुंच सकते हैं।

चकराता: खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बसे हिल स्टेशन चकराता को आपको जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। ट्रैकिंग, कैम्पिंग और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है वहीं शांति, प्राकृतिक सुंदरता और हरे-भरे जंगलों से घिरे होने के चलते इस जगह की खूबसूरती के आगे स्विटजरलैंड भी फेल नजर आएगा।

End of Feed