Places To Visit Near Atal Tunnel: हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में स्थित अटल टनल (Atal Tunnel) का नाम आपने जरूर सुना होगा। रोहतांग पास के नीचे बनी इस सुरंग का निर्माण यातायात की सुगमता के लिए किया गया है। सर्दियों में बर्फबारी और बर्फीले तूफानों से सुरक्षित यात्रा प्रदान करने वाली इस टनल से होते हुए आप हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में स्थित एक ऐसी प्यारी सी जगह पहुंच सकते हैं जहां जाकर आपको जन्नत जैसी फीलिंग आ जाएगी। Within 100 Kms की इस सीरीज में हम आपको उसी जगह के बारे में डिटेल में जानकारी देने जा रहे हैं।
Within 100 Kms Atal Tunnel
बारालाचा ला: लाहौल और स्पीति जिले में स्थित एक प्रसिद्ध पर्वतीय दर्रा बारालाचा ला टूरिस्ट के बीच खासा पॉपुलर हो रहा है। समुंदर से लगभग 16,040 फीट की ऊंचाई पर स्थित ये स्थान ना केवल प्राकृतिक सुंदरता के लिए फेमस है बल्कि ट्रैकिंग और मोटरसाइकिल यात्राओं का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए स्वर्ग है।
बारालाचा ला का आकर्षण: बर्फीले पहाड़, नीला आकाश, और खूबसूरत घाटियां बारालाचा ला की प्राकृतिक सुंदरता अद्वितीय है। बर्फ से ढकी चोटियों और गहरी घाटियों का नजारा आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। बारालाचा ला के पास सारचू मंदिर भी है जहां पर्यटक आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आते हैं। सारचू और लुनि झील भी पर्यटकों का ध्यान खींचती हैं।
फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन स्थान: सर्दियों में, यहां भारी बर्फबारी होती है इसके साथ ही बर्फ से ढके पहाड़, घाटियां और सूर्योदय- सूर्यास्त के दृश्य को कैमरे में कैद किया जा सकता है। फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए ये जगह बेस्ट है।
यात्रा का समय: मई से अक्टूबर के बीच यहां ट्रैवल करने का बेस्ट टाइम होता है क्योंकि उस टाइम रास्ते खुले रहते हैं और मौसम सुहावना होता है। बर्फबारी के दौरान यहां यात्रा करना मुश्किल हो जाता है। सुरक्षित यात्रा के लिए प्राथमिक चिकित्सा किट के साथ ही यात्रा करें।
