सफर पर निकलने से पहले सूटकेस के पहियों पर टेप चिपका रहे लोग, जानिए कितना कारगर है यह ट्रैवल हैक

अगर आप बेहद गंदे या धूल वाले रास्तों से गुजरने वाले हैं, तो टेप थोड़े समय के लिए मददगार हो सकता है। हालांकि इसे सूटकेस की सुरक्षा का स्थायी उपाय नहीं माना जाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया ट्रैवल हैक तेजी से वायरल हो रहा है। लोग एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाने से पहले अपने सूटकेस के पहियों पर काला टेप लपेट रहे हैं। पहली नजर में यह अजीब लग सकता है, क्योंकि पहिए तो आसानी से घूमने के लिए बनाए जाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर लोग ऐसा कर क्यों रहे हैं। कई ट्रैवल एक्सपर्ट्स ने इस हैक की हकीकत बताई है।

relationship (15)

एयरपोर्ट जाने से पहले लोग सूटकेस के पहियों पर क्यों चिपका रहे हैं टेप? (AI Generated Image)

आखिर क्यों लगाया जा रहा है टेप?

ट्रैवल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सूटकेस के पहियों पर टेप लगाना एक टेंपोरेरी सेफ्टी ट्रिक है। ट्रैवल के दौरान पहिए गीली सड़कों, धूल भरे रास्तों और एयरपोर्ट के फर्श से लगातार संपर्क में रहते हैं। ऐसे में टेप पहियों की बाहरी सतह पर धूल, मिट्टी और गंदगी जमने से कुछ हद तक बचा सकता है।

End of Feed