मणिपुर जाएं तो इस फ्लोटिंग होमस्टे में जरूर बिताएं रात, फेमस ट्रैवल इन्फ्लुएंसर ने क्यों दी ये सलाह

यहां ठहरना किसी आलीशान होटल में रहने से ज्यादा प्रकृति के करीब रहने जैसा है। पानी की हलचल, खुला आसमान और आसपास तैरते फुमदी इस अनुभव को और खास बना देते हैं।

अगर आपको ऐसी जगहों पर घूमना पसंद है, जहां पहुंचते ही लगे कि आप किसी फिल्म के सेट पर आ गए हैं, तो मणिपुर की यह जगह आपको हैरान कर सकती है। ट्रैवल क्रिएटर सायन नाथ ने लोकटक झील पर मौजूद एक फ्लोटिंग होमस्टे का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इसे दुनिया की सबसे अनोखी जगहों में से एक बताया।

Manipur Laktok floating homestay

ट्रैवल क्रिएटर सायन नाथ ने लोकटक झील पर मौजूद एक फ्लोटिंग होमस्टे का वीडियो शेयर किया है।

यह कोई सामान्य झील किनारे बना होटल या रिसॉर्ट नहीं है। यहां आपको पानी के बीच मौजूद ठहरने का अनुभव मिलता है। सुबह आंख खुले तो सामने चारों तरफ फैला पानी और मणिपुर की प्राकृतिक खूबसूरती दिखाई देती है।

End of Feed