यात्रा

टैटू टूरिज्म का बढ़ता क्रेज, हर सफर की अपनी निशानी, ट्रैवल का नया तोहफा

Tattoo Travel Trend: टैटू टूरिज्म का ट्रेंड इन दिनों काफी बढ़ा है। टैटू टूरिज्म का मतलब यह है कि लोग सिर्फ छुट्टी मनाने के लिए नहीं, बल्कि खास टैटू बनवाने के लिए कहीं घूमने निकल रहे हैं। जगह के असली माहौल का अनुभव करने के लिए पर्यटक किसी खास स्टाइल या किसी संस्कृति से जुड़ा टैटू बनवाने के लिए यात्रा करते हैं। हर टैटू सिर्फ शरीर पर इंक नहीं होता, ये एक ऐसा अनुभव बन जाता है जिसे आप जिंदगी भर याद रखते हो। जानिए टैटू टूरिज्म के बारे में सब कुछ, एकदम डिटेल में।

यात्रा की निशानी टैटू टूरिज्म

यात्रा की निशानी टैटू टूरिज्म

Tattoo Tourism: टैटू टूरिज्म का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। घुमक्कड़ लोग यात्रा को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए नए-नए तरीकों की तलाश में रहते हैं। ऐसे ही एक नया क्रेज टैटू टूरिज्म (Tattoo travel trend) का है। कल्पना करें, आप सालों से जिस जगह घूमने का प्लान कर रहे थे, आखिरकार वहां पहुंच गए। गलियों में चलते‑चलते अचानक आपकी नजर पड़ती है एक टैटू स्टूडियो पर और दिमाग में ख्याल आता है - यार, जो टैटू मैं बनवाने का सोच रहा था, क्यों ना इसे यहीं बनवा लूं? बस, यही पल आपकी यात्रा को और भी ज्यादा स्पेशल बना सकता है।

ट्रैवलर्स अब यात्रा को खास बनाने के लिए सिर्फ पोस्टकार्ड या स्नो ग्लोब नहीं खरीदते। वे अपनी यादों को टैटू के रूप में अपने साथ लेकर चलते हैं जो हमेशा उनके साथ रहता है और उस सफर की कहानी बताता है। हर टैटू उस जगह की खुशबू, वहां जी गई कहानियां, जिन लोगों से मुलाकात हुई, और उस अनुभव में बुनी गई भावनाओं की याद दिलाता है। इस तरह अब लोगों की ट्रिप सिर्फ घूमना‑फिरना नहीं बल्कि जिंदगी भर की यादगार कहानी बन रही है।

क्यों बढ़ रहा है टैटू टूरिज्म (Why Tattoo Tourism Is Growing)

सोशल मीडिया का असर: इंस्टाग्राम, फेसबुक, रील्स और ब्लॉग्स ने लोगों को ये दिखा दिया है कि ट्रैवल के साथ टैटू बनवाना अब एक नया ट्रेंड बन गया है।

यात्रा की निशानी: टैटू सिर्फ शरीर पर इंक नहीं है बल्कि अब यह अनुभव और यात्रा की निशानी बन चुकी है।

संस्कृति और कला का आकर्षण: लोगों को दुनिया के अलग‑अलग देशों के टैटू डिजाइन बहुत पसंद आते हैं, खासकर जो स्पिरिचुअल या वहां की संस्कृति से जुड़े हों।

पॉपुलर टैटू ट्रेंड्स
पॉपुलर टैटू ट्रेंड्स

दुनिया के प्रसिद्ध टैटू हब (Top Tattoo Destinations)

  • जापान: यहां तेबोरी एक पुराने तरीके की टैटू कला है, जो हाथ से बनती है। इसमें हर डिजाइन बेहद सटीक और शांतिपूर्ण होता है और ये जापानी संस्कृति की गहराई दिखाता है।
  • बैंकॉक: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक- पॉप कल्चर और पारंपरिक थाई डिजाइन के मिश्रण वाले टैटू के लिए काफी मशहूर है
  • बाली: इंडोनेशिया का प्रमुख शहर बाली ट्रैवल + टैटू का हॉट स्पॉट है। लोकल आर्ट, मिनिमलिस्टिक और छोटे-छोटे यादगार टैटू यहां काफी पसंद किए जाते हैं।
  • गोवा: भारत के बीच डेस्टिनेशन गोवा में आपको समुद्र तट + छुट्टी + टैटू एक्सपीरियंस का अनूठा अनुभव देखने को मिल जाएगा। पोर्ट्रेट और रियलिस्टिक टैटू यहां काफी पसंद किए जाते हैं।
  • बर्लिन: जर्मनी की राजधानी बर्लिन यूरोपियन टैटू स्टाइल और मॉडर्न आर्ट के लिए फेमस है। दूर-दूर से पर्यटक बर्लिन की यात्रा टैटू बनवाने के लिए कर रहे हैं।

टैटू बनवाते समय ध्यान रखने योग्य बातें
टैटू बनवाते समय ध्यान रखने योग्य बातें

भारत के प्रसिद्ध टैटू हब (Tattoo Tourism Hotspots India)

1- मुंबई: भारत की टैटू राजधानी के रूप में मुंबई जानी जाती है। रियलिस्टिक, पोर्ट्रेट और पॉप कल्चर टैटू का यहां काफी क्रेज है।

ट्रेंडिंग स्टाइल: रियलिस्टिक, पॉप कल्चर, कलरफुल टैटू

लोकप्रिय टैटू स्टूडियो: द इंक इन, एलियन्स टैटू, बॉडी कैनवस

2- गोवा: गोवा सिर्फ बीच और पार्टी के लिए ही नहीं बल्कि टैटू के लिए भी फेमस है।

ट्रेंडिंग स्टाइल: बोटैनिकल, मिनिमल, समुद्री जीवन टैटू

लोकप्रिय स्टूडियो: स्टूडियो 7 टैटू, डेविल्स टैटूज, इंकसेन टैटूज

3- दिल्ली: टैटू के लिए दिल्ली हॉट स्पॉट के रूप में काम कर रही है। ट्रेडिशनल से मॉडर्न डिजाइन सबकुछ यहां पर बन जाता है।

ट्रेंडिंग स्टाइल: ब्लैकवर्क, जियोमेट्रिक, फैंटेसी टैटू

लोकप्रिय स्टूडियो: डेविल्स टैटूज, इंक इन, टैटू लाउंज

बढ़ रहा है टैटू टूरिज्म
बढ़ रहा है टैटू टूरिज्म

टैटू बनवाने के लिए टिप्स (Tattoo Care Tips)

  • प्रोफेशनल और सेफ स्टूडियो का चुनाव करें।
  • स्टूडियो की साफ-सफाई और हाइजीन जरूर चेक करें
  • पहले से डिजाइन और साइज फाइनल कर लें।
  • टैटू बनवाने के बाद उसकी केयर करना मत भूलें वरना स्किन को दिक्कत हो सकती है।

यात्रा की निशानी टैटू टूरिज्म
यात्रा की निशानी टैटू टूरिज्म

टैटू टूरिज्म ट्रेंड के बारे में क्या कहते हैं टैटू आर्टिस्ट

Aliens Tattoo के संस्थापक और सीईओ सनी भानुशाली बताते हैं कि अपने देश के अलावा हमारे पास भूटान, नेपाल, थाईलैंड और सिंगापुर से भी लोग टैटू बनवाने के लिए आते हैं। यह पूछने पर कि विदेशी ग्राहक भारतीय डिजाइन के लिए आते हैं या अपने देश के स्टाइल को पसंद करते हैं, उन्होंने बताया कि दोनों तरह के (भारतीय और विदेशी) ट्रेंडी डिजाइन पर्यटक पसंद करते हैं लेकिन मौजूदा समय में पारंपरिक और सांस्कृतिक डिजाइन्स जैसे मंत्र, धार्मिक प्रतीक, मंडला या लोक कला आधारित टैटू का क्रेज बढ़ा है।

टैटू स्टूडियो D5 Tattoo Studio के आर्टिस्ट गौरव सिंह से सवाल किया गया कि क्या भारत में टैटू टूरिज्म अगले 5‑10 साल में और बढ़ेगा? इस सवाल पर गौरव का कहना है कि बेशक टैटू टूरिज्म का ट्रेंड बढ़ेगा। कोई बहुत बड़ी बात नहीं होगी कि सोशल मीडिया के जमाने में इसके लिए कोई खास टर्म यानी नाम भी निकल आए तो। दरअसल आजकल लोगों का नजरिया बदल रहा है। लोग सिर्फ- 'उधर जाऊं और सैर कर लूं' ये नहीं सोचते। वह अब- ट्रिप को यादगार बनाने के लिए भी टैटू करवाने लगे हैं। जैसे कि आपने कहीं ट्रिप की वहां टैटू बनवाया और वो ट्रिप + टैटू = यादगार बन गया।

लेटेस्ट न्यूज

प्रभात शर्मा
प्रभात शर्मा Author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article