क्या है एस्ट्रो टूरिज्म जिसका युवाओं में बढ़ा चलन, ट्रैवल और थ्रिल दोनों का मजा ले रहे यंगस्टर्स

What Is Astro Tourism : ट्रिप के लिए यदि आप आज तक केवल पहाड़ और समुद्र के तटों पर घूमने का प्लान बनाते हैं, तो आपको एस्ट्रो टूरिज्म के बारे में भी जान लेना चाहिए। जी हां थ्रिल से भरपूर ये टूरिज्म का नया चेप्टर आज युवाओं के बीच काफी फेमस हो रहा है। आइए जानते हैं, क्या है ये नया ट्रैवल प्लान?

हाल ही में अंतरिक्ष में गए शुभांशु शुक्ला के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा। जो इस समय अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में दुनिया के चक्कर लगा रहे हैं। अंतरिक्ष में बैठकर दुनिया का चक्कर लगाना सुनने में ही कितनी रोमांचक लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये केवल सुनने या देखने तक सीमित नहीं है। अब आप इसका अनुभव खुद भी ले सकते हैं। जी हां इस अनुभव को और करीब से लेने के लिए एस्ट्रो टूरिज्म नाम का एक नया चलन काफी तेजी से चल रहा है। आइए जानते हैं क्या है ये ट्रैवल और थ्रिल का नया कॉम्बिनेशन?

क्या है एस्ट्रो टूरिज्म (Photo - iStock)

क्या है एस्ट्रो टूरिज्म?

तारों, ग्रहों, चांद और आकाशगंगाओं को पास से निहारने का अनोखा अनुभव एस्ट्रो टूरिज्म कहा जाता है। जब लंबे समय तक अंतरिक्ष में फंसी भारतवंशी सुनीता विलियम्स धरती पर वापस लौटीं, तो उनकी चर्चा देश ही नहीं दुनिया भर में हुई। वहीं हाल ही में स्पेस में गए शुभांशु शुक्ला के बारे में भी आपने खूब चर्चा सुनी होगी। इन सभी अंतरिक्ष यात्रियों की चर्चा के बाद एस्ट्रो टूरिज्म और भी ज्यादा चर्चा में बना है। आइए जानते हैं क्यों लोग अंतरिक्ष को पास से देखने के लिए इतने उत्सुक हैं।

End of Feed