Noida Park: लोहे के टाइगर और कबाड़ के हाथी, नोएडा में अनोखा जंगल ट्रेल पार्क

Noida Jungle Trail Park: अगर आप परिवार या बच्चों के साथ समय बिताना चाहते हैं या फिर कला व रूपांतरण में रुचि रखते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। नोएडा अथॉरिटी द्वारा एक वेस्ट‑टू‑वंडर पार्क की शुरुआत की जा रही है जिसके बारे में जानकर आप भी परिवार के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

Noida Jungle Trail Park: दिल्ली-एनसीआर के आसपास परिवार या बच्चों के साथ समय बिताने के लिए अब आपको ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि नोएडा अथॉरिटी द्वारा वेस्ट‑टू‑वंडर पार्क की शुरुआत की जा रही है, जिसका नाम जंगल ट्रेल रखा गया है। प्लास्टिक कचरे से बना ये अनोखा पार्क दिल्ली के लोकप्रिय वेस्ट-टू-वंडर और भारत दर्शन पार्कों की तर्ज पर 500 टन लोहे के कबाड़ और प्लास्टिक के कचरे से बनाया गया है।

नोएडा जंगल ट्रेल पार्क का ट्रायल रन 25 जून 2025 से शुरू हुआ और इसका उद्घाटन 25 सितंबर को होने जा रहा है। यह पार्क यमुना के किनारे नोएडा-दिल्ली-फरीदाबाद सीमा पर 18.3 एकड़ में फैला होगा और इसमें जानवरों, पक्षियों और डायनासोर की लगभग 800 मूर्तियां होंगी।

End of Feed