Reasons to Visit Vietnam: प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहर और सांस्कृतिक विविधता के लिए फेमस वियतनाम पर्यटकों की पहली पसंद बनकर उभरा है। रिपोर्ट्स की मानें तो मौजूदा समय में सबसे तेजी से बढ़ने वाला पर्यटन स्थल वियतनाम ही है। अन्य देशों के अलावा भारत से भी वियतनाम घूमने जाने के लिए पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। हम आपको बताएंगे कुछ कारण जिसे जानने के बाद आप भी वियतनाम घूमने का प्लान कर सकते हैं।
Vietnam tourism
यात्रा करना बेहद आसान: साल 2023 में वियतनाम ने नई इलेक्ट्रॉनिक वीजा नीतियां शुरू की थीं जिसके तहत पर्यटकों को यहां 90 दिनों तक ठहरने की अनुमति दी जाती है। जिसके चलते मौजूदा समय में वियतनाम की यात्रा करना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।
कम खर्चे में यूरोप वाली वाइब: किसी भी यूरोपिय देश की तुलना में वियतनाम घूमना आपको ज्यादा सस्ता पड़ेगा। रहने से लेकर खाने-पीने तक का खर्चा यहां यूरोप की तुलना में काफी कम है। अगर आप कम बजट में यूरोप वाली वाइब चाहते हैं तो वियतनाम बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है।
बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन: वियतनाम कई मायनों में बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त होटल ब्रांडों के खुलने से आतिथ्य क्षेत्र तेजी से बदला है। फिलहाल ये देश शानदार आतिथ्य के लिए भी पर्यटकों को काफी ज्यादा लुभा रहा है।
पुरानी सभ्यताएं और सांस्कृतिक धरोहर: पुरानी सभ्यताएं और सांस्कृतिक धरोहर वियतनाम की पहचान हैं। हनोई और हो ची मिन्ह सिटी (साइगॉन) में आप पारंपरिक वास्तुकला, बाजारों, और मंदिरों का आनंद ले सकते हैं। ह्यु और होआ लो प्रिजन भी शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन है।
