Vietnam Golden Visa program: वियतनाम अपने पर्यटन और निवेश परिदृश्य में क्रांति लाने के लिए पूर तरह से तैयार है। वियतनाम 10 वर्षीय गोल्डन वीजा कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य दीर्घकालिक पर्यटकों, निवेशकों और विदेशी पेशेवरों को आकर्षित करना है। अल्पकालिक पर्यटकों के लिए एक स्थायी यात्रा में ये स्कीम बेहद कारगर साबित हो सकती है।
Vietnam Tourism
हाल के वर्षों में वियतनाम आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है, जो भारत को वियतनाम के लिए एक प्रमुख स्रोत बाजार भी बनाता है। यह वृद्धि आंशिक रूप से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख भारतीय शहरों से बेहतर उड़ान संपर्क के कारण है, जिसने वियतनाम को यात्रा के लिए और अधिक सुलभ बना दिया है।
खबरों की मानें तो भारतीय निवेशक वियतनाम की गोल्डन वीजा पहल में गहरी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। खासकर भारतीय नागरिकों के लिए वियतनाम की वीजा प्रक्रिया तेजी से डिजिटल-फ्रेंडली हो रही है। वियतनाम में पर्यटन और अल्पकालिक व्यवसाय के लिए ई-वीजा पहले से ही पूरी तरह से ऑनलाइन उपलब्ध है।
गोल्डन वीजा, जिसमें आवेदन प्रक्रियाएं स्पष्ट, सुरक्षित और समय-कुशल होंगी। बता दें कि आर्थिक संभावनाओं से परे, वियतनाम में ऐसी जीवनशैली है जो पारंपरिक आकर्षण और आधुनिक आराम का मिश्रण है। हो ची मिन्ह सिटी, हनोई और दा नांग ऐसे शहर हैं जहां घूमना पर्यटक बेहद पसंद भी करते हैं। सापा के धुंध भरे पहाड़ों से लेकर न्हा ट्रांग के समुद्र तटों तक यात्रा के दौरान यहां देखने को बहुत कुछ है।
