उत्तराखंड का वो शिव मंदिर जहां सावन में दिखता है आस्था का शानदार नजारा, CM धामी ने भी की दर्शन की अपील

Baijnath Temple: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भगवान शिव का पावन मंदिर स्तिथ है। जिसे वैजनाथ धाम के नाम से जाना जाता है। यदि आप इस सावन भगवान शिव के प्राचीन मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं, तो जान लें इस खास मंदिर के बारे में...

Baijnath Temple: उत्तराखंड की पहाड़ियों में जब सावन की फुहारें देवदार और चीड़ के जंगलों को भिगोती हैं, तो यहां की वादियों में सिर्फ हरियाली ही नहीं बढ़ती, बल्कि शिवभक्ति की गूंज भी तेज हो जाती है। इसी आस्था के बीच बागेश्वर जिले की गोमती नदी के किनारे स्थित बैजनाथ मंदिर सावन में श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बन जाता है। हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों से सावन (Sawan 2026) में बैजनाथ धाम के दर्शन करने की अपील की है। यदि आप भी इस सावन किसी प्राचीन शिव मंदिर के दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार उत्तराखंड के बैजनाथ धाम के दर्शन का प्लान करना चाहिए।

baijnath temple uttarakhand

वैजनाथ धाम (उत्तराखंड) Photo - X/@pushkardhami

गोमती किनारे बसा है महादेव का प्राचीन धाम

बैजनाथ सिर्फ एक मंदिर नहीं, बल्कि हिमालयी इतिहास, स्थापत्य और आस्था का ऐसा संगम है जहां पहुंचकर यात्रा का अनुभव महज धार्मिक नहीं रह जाता। यह मंदिर बागेश्वर जिले की गरुड़ घाटी में गोमती नदी के किनारे स्थित है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग के अनुसार, मौजूदा मंदिर परिसर 12वीं शताब्दी से जुड़ा है और यह क्षेत्र कभी कत्यूरी राजवंश की राजधानी रहा था। सावन के दौरान नदी की कलकल, पहाड़ों की हरियाली और मंदिर परिसर में सुनाई देती घंटियों की आवाज इस जगह को अलग ही आध्यात्मिक वातावरण देती है।

End of Feed