Travel Trends: जरूरत बन गई है यात्रा, 85% भारतीयों ने दोगुनी कर दी छुट्टियों की योजना

Travel Trends India: साल 2025 में भारतीय ट्रैवलर्स अपनी छुट्टियों की संख्या दोगुनी कर रहे हैं। थॉमस कुक (इंडिया) लिमिटेड और एसओटीसी ट्रैवल की इंडिया हॉलिडे रिपोर्ट के अनुसार, 54% पर्यटक लंबी छुट्टियों की योजना बना रहे हैं। यात्रा को लेकर पर्यटकों में उत्साह बढ़ रहा है, और लोग अब वर्क-लाइफ बैलेंस, मानसिक स्वास्थ्य, और नए अनुभवों के लिए छुट्टियों को जरूरी भी मानने लगे हैं।

Travel Trends India: भारत में लोग घूमना-फिरना काफी पसंद करते हैं और फिलहाल हमारे देश में घुमक्कड़ी की चाहत चरम पर है। थॉमस कुक (इंडिया) लिमिटेड और SOTC ट्रैवल ने हाल ही में इंडिया हॉलिडे रिपोर्ट का चौथा संस्करण जारी किया है। सर्वे की मानें तो 85% भारतीयों ने छुट्टियों पर घूमने जाने की योजना दोगुनी कर दी है।

सीधे शब्दों में समझें जो पहले साल में 2 छुट्टियों की योजना बनाते थे अब तेजी से 4 से 6 ट्रिप की योजना बना रहे हैं। पारिवारिक छुट्टियां और सोलो ट्रैवल दोनों की लोकप्रियता बढ़ रही है। यह सिर्फ छुट्टी मनाने की बात नहीं है भारत में 54% पर्यटक लंबी छुट्टियों की योजना बना रहे हैं और यात्रा को यादगार बनाने के लिए ट्रिप में 5-10 दिन बढ़ा भी रहे हैं।

End of Feed