Naked Flying: मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए लोग यात्रा करना पसंद करते हैं। यात्रा करना मन, शरीर और आत्मा को तरोताजा कर देता है। यात्रा के बारे में सोचना और यात्रा करना इन दोनों चीजों में काफी अंतर होता है। ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने ये महसूस किया है कि यात्रा करने के लिए उन्हें बहुत दर्द और तनाव से गुजरना पड़ता है।
कपड़े पैक करने से लेकर खाने-पीने का सामान रखने तक हर चीज में झंझट का सामना करना होता है। यात्रा के दौरान इतनी झंझट से बचने के लिए ही ट्रैवल की दुनिया में नेकेड फ्लाइंग का चलन बढ़ गया है। हालांकि, आपको नाम सुनकर भ्रमित होने की जरूरत नहीं है।
नेकेड फ्लाइंग को सुनते ही आपके दिमाग में जो ख्याल आया है, यह वैसा बिल्कुल नहीं है। नेकेड फ्लाइंग का सीधा-सीधा कनेक्शन आराम से है। इसका मतलब बिना कपड़ों के ट्रैवल करने से नहीं है। नेकेड फ्लाइंग का मतलब है कि आप बिना किसी परेशानी के यात्रा कर सकते हैं।
नेकेड फ्लाइंग बिना सामान और भारी सामान के बिना यात्रा करने की कला है। इसमें ट्रैवल के दौरान आप सिर्फ वही चीजें ले जा सकते हैं जो आसानी से जेब में आ सकें। जैसे मोबाइल, चार्जर, वॉलेट। इससे आप यात्रा के दौरान फालतु की झंझट से बच सकते हैं। कई लोगों की आदत होती है कि वे जब भी कहीं जाते हैं तो भारी सामान पैक कर लेते हैं। इसके कारण उन्हें एयरपोर्ट पर अतिरिक्त चार्ज भी देना पड़ता है।
नेकेड फ्लाइंग के जरिए यात्री पैकिंग की झंझट में पड़ने से बचने के अलावा अपना समय भी बचा रहे हैं। क्योंकि जब आपके पास कोई सामान नहीं होगा तो चेक-इन में भी समय बर्बाद नहीं होगा और ना ही सामान खोने का डर रहेगा।
नेकेड फ्लाइंग के फायदे
- एयरपोर्ट पर चेक-इन करना आसान हो जाता है।
- इसमें आपको भारी सामान के लिए अतिरिक्त भुगतान नहीं करना पड़ता।
- फ्लाइट छूटने की टेंशन भी कम हो जाती है।
- होटल में ठहरने या यात्रा करते समय सामान चोरी होने का डर नहीं रहता।
- आप आराम और आजादी के साथ यात्रा कर सकते हैं।
