Travel Trend: ट्रैवल प्लानिंग में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ घूमना नहीं, इस वजह से हो रही है यात्रा

Travel Trend: ट्रिप प्लान करने से पहले जान लें कैफे संस्कृति ट्रैवल का एक प्रभावी तरीका है। पारंपरिक पर्यटन अक्सर एक चेकलिस्ट के अनुसार चलता है, लेकिन कैफे संस्कृति आपको स्थानीय जीवन को आत्मसात करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

Travel Trend: आजकल यात्रा की योजना बनाने का तरीका काफी बदल गया है। पहले लोग यात्रा के दौरान स्मारकों और संग्रहालयों को प्राथमिकता देते थे, लेकिन अब एक नई प्रवृत्ति उभर रही है वो है कॉफी। आज के यात्री अब शहरों की खोज कॉफी के माध्यम से कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर कैफे को बुकमार्क करने से लेकर उन क्षेत्रों में रहने का चुनाव करना जो लोकप्रिय कॉफी बार के करीब हैं, यह सब इस बदलाव का हिस्सा है।

Travel Trend coffee tourism

स्लो ट्रैवल का एक प्रभावी तरीका

मिगुएल विलाक़्विरान, जो लिबर्टारियो कॉफी के सह-संस्थापक हैं उन्होंने इस बदलाव को नजदीक से देखा है। वह बताते हैं कि अब यात्री अपने यात्रा कार्यक्रम को कैफे के इर्द-गिर्द बना रहे हैं। लोग अब सिर्फ शहर देखने नहीं आते, वे इसे जीने का अनुभव लेना चाहते हैं। वे कहते हैं। इलाकों में कैफे अब सांस्कृतिक केंद्र बन गए हैं, जो शहर की रचनात्मकता और महत्वाकांक्षाओं को दर्शाते हैं।

End of Feed