IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने 'NEPAL-PASHUPATHI NATH DARSHAN WITH POKHARA EX BHOPAL' नाम से बेहद शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको कम बजट में नेपाल घूमने का मौका मिल रहा है जहां खूबसूरत नजारे और दिल जीत लेने वाली मेहमाननवाजी सब कुछ मिलता है। 6 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। इस टूर (nepal tour package) में आपको धर्म, प्रकृति और खूबसूरत नजारों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।
4 मई 2026 को आपको भोपाल एयरपोर्ट पर फ्लाइट टाइम से करीब 3 घंटे पहले पहुंचना होगा। सुबह 7:10 बजे आपकी फ्लाइट दिल्ली होते हुए काठमांडू के लिए रवाना होगी। दोपहर करीब 1:05 बजे आप काठमांडू पहुंच जाएंगे। वहां पहुंचते ही आपको होटल ले जाया जाएगा, जहां आप आराम कर सकते हैं। रात का खाना और ठहरने की व्यवस्था होटल में ही होगी।
पैकेज में शामिल सुविधाएं
अगले दिन नाश्ते के बाद आपका दिन शुरू होगा पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन से, जो भगवान शिव का बहुत प्रसिद्ध मंदिर है। इसके बाद आप बौद्धनाथ स्तूप और पाटन के दरबार स्क्वायर जाएंगे, जहां की पुरानी वास्तुकला देखने लायक होती है। फिर तिब्बती शरणार्थी केंद्र और मंकी टेम्पल भी घुमाया जाएगा। दिन भर घूमने के बाद वापस होटल में ठहराव रहेगा।
पोखरा का खूबसूरत अनुभव जिसमें सरांगकोट ले जाया जाएगा, जहां से हिमालय का शानदार सूर्योदय देखने को मिलेगा। ये इस ट्रिप का सबसे खास पल होता है। इसके बाद डेविल्स फॉल और गुप्तेश्वर महादेव गुफा जैसी जगहों की सैर भी कराई जाएगी। इसके अलावा भी तमाम जगहों की सैर आपको करवाई जाएगी।
पैकेज का कुल खर्चा
शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 62,200 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 54,900 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 51,800 है।
इस पैकेज का कोड WBO051A है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर-8287931726, 9321901861 संपर्क कर सकते हैं।
