Tourist Places Near Delhi: दिल्ली के पास हैं ये बजट डेस्टिनेशन, मनाएं महज 5 हजार में दो दिन की जबरदस्त छुट्टियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jun 21, 2023, 02:56 PM IST

Tourist Places Near Delhi: दिल्ली की तेज़ रफ़्तार ज़िंदगी कभी-कभी निराशाजनक हो सकती है और जैसे-जैसे वीकेंड नज़दीक आता है तो कुछ लोग जहां आराम करना चाहते हैं वहीं कुछ लोगों को घूमना पसंद होता है। ऐसे में हम सभी चाहते हैं कि वीकेंड पर हम जहां भी जाएं कम बजट के साथ चंद घंटों में वापस भी लौट सकें।

Tourist Places Near Delhi: जब हम वीकेंड की योजना बनाते हैं, तो हम अपने यात्रा के साथ-साथ बजट को भी देखते हैं। लेकिन अक्सर कम बजट के चलते आप अपने प्लान को टाल देते हैं। लेकिन अगर आपके पास दूर की यात्रा करने के लिए बजट नहीं है, तो चिंता न करें। क्योंकि आप उन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं जो आपके बजट में सीमित हो सकती हैं। यदि आप दिल्ली में रहते हैं और वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो 5 हजार रूपये में आप इन जगहों पर जाकर माइंड को रिफ्रेश कर सकते हैं। आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ दिलचस्प जगहों के बारे में-

delhi tourist places,places to visit near delhi

Weekend Trip Near Delhi: दिल्ली से केवल 2 घंटे की दूरी पर मौजूद हैं ये 5 खूबसूरत जगह (Image: Canva)

मसूरी - Mussoorie, Uttrakhand

दिल्ली के बेहद करीब उत्तराखंड का मसूरी वीकेंड घूमने के लिए बेहद खूबसूरत जगह है। खूबसूरत पहाड़ों और हरी-भरी घाटियों से घिरे मसूरी को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। गढ़वाल हिमालय की तलहटी में बसा मसूरी बेहद रोमांटिक जगह मानी जाती है। आप दिल्ली से इस जगह की यात्रा मात्र पांच हजार रुपये में कर सकते हैं। इसके अलावा यहां गन हिल प्वाइंट, केम्प्टी फॉल, माल रोड जैसी खूबसूरत जगहें हैं। मसूरी के आसपास आपको सस्ते और अच्छे होटल भी मिल जाएंगे। इसके अलावा यहां का खाना भी उतना महंगा नहीं है। आप क्लाउड एंड और जॉर्ज एवरेस्ट जैसी जगहों पर पिकनिक मना सकते हैं। मसूरी से सटे देहरादून में भी जाया जा सकता है। दिल्ली से मसूरी के लिए प्रति व्यक्ति औसत यात्रा लागत लगभग 2000 रूपये प्रति व्यक्ति प्रति दिन हो सकता है, जिसमें बस या ट्रेन का टिकट, खाना, घूमना शामिल है। प्रति व्यक्ति एक रात के लिए 1000-1500 रूपये में होटल मिल जाता है। दिल्ली से मसूरी जाने के लिए ट्रेन का सफर सबसे बेस्ट है; दिल्ली से देहरादून पहुंचे और वहां किराये पर बाइक, स्कूटर ले सकते हैं। इसके अलावा बस से भी मसूरी जा सकते हैं।

End of Feed