Tiger Reserve: बाघ प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, बिहार में खुलेगा एक और टाइगर रिजर्व

Tiger Reserve Bihar: बिहार कैमूर जिले में अपना दूसरा टाइगर रिजर्व स्थापित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। केंद्र सरकार ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। नया कैमूर टाइगर रिजर्व बाघों और अन्य वन्यजीवों के लिए उपयुक्त आवास प्रदान करेगा जो पर्यटकों को भी काफी ज्यादा लुभाएगा।

Kaimur Tiger Reserve: बाघ प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार को कैमूर जिले में दूसरा बाघ अभयारण्य खुलने जा रहा है ऐसे में टूरिस्ट बाघ के दीदार के लिए यहां आ सकते हैं। बिहार में पहले से ही पश्चिम चंपारण में वाल्मिकी टाइगर रिजर्व है ऐसे में कैमूर जिले में दूसरा बाघ अभयारण्य खुलना पर्यटकों के लिए सोने पर सुहागा है। प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है।

राज्य के वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रेम कुमार ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'बाघों के संरक्षण के लिए बिहार के सबसे बड़े वन्यजीव अभयारण्य कैमूर के जंगलों को बाघ अभयारण्य बनाने का प्रस्ताव अंतिम चरण में है। बिहार को जल्द ही कैमूर जिले में अपना दूसरा बाघ अभयारण्य मिलने जा रहा है। कैमूर के जंगलों में बाघों के अलावा अन्य कई जंगली जानवर भी हैं जिनके लिए भी ये अच्छा आवास स्थान होगा।

End of Feed