काम के साथ घूमने का सुनहरा मौका! इस देश ने खोले डिजिटल नोमैड वीजा के दरवाजे

Bulgaria Digital Nomad Visa: ऐसे लोग जो रिमोट वर्किंग करते हैं और रहने का कोई खूबसूरत ठिकाना तलाश रहे हैं, उनके लिए यह देश एक खास मौका लेकर आया है। इस देश ने विदेशी सैलानियों के लिए डिजिटल नोमैड वीजा के आवेदन खोल दिए हैं। आइए जानते हैं क्या है ये वीजा प्लान जो काम के साथ घूमने का बेहतरीन पैकेज बन रहा है।

Bulgaria Digital Nomad Visa: वर्क फ्रॉम होम के बाद अब दुनिया तेजी से वर्क फ्रॉम एनीवेयर के नए चलन की ओर बढ़ रही है। इसी ट्रेंड को देखते हुए यूरोप के एक खूबसूरत देश बुल्गारिया विदेशियों के लिए डिजिटल नोमैड वीजा आवेदन खोल दिया है। इसका उद्देश्य ऐसे लोगों को आकर्षित करना है जो फ्रीलांसर, रिमोट वर्कर और ऑनलाइन बिजनेस करते हैं। ऐसे प्रोफेशनल्स बुल्गारिया में रहकर अपने देश या किसी और देश की कंपनियों के लिए काम कर सकते हैं। यदि आप ट्रैवल लवर्स हैं और घूमते हुए अपना काम भी करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके किसी सपने के पूरे होने से कम नहीं है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..

Nomad Visa for Bulgaria

बुल्गारिया ने शुरु किया डिजिटल नोमैड वीजा

क्या है डिजिटल नोमैड वीजा? - What is Digital Nomad Visa

किसी देश का डिजिटल नोमैड वीजा उन लोगों के लिए होता है, जो किसी विदेशी कंपनी के लिए ऑनलाइन काम करते हैं या फ्रीलांसिंग के जरिए कमाई करते हैं। इस वीजा को लेकर कोई व्यक्ति लंबे समय तक उस देश में रह सकता है। नोमैड वीजा होल्डर को उस देश में रहते हुए वहां की किसी कंपनी में काम करने की जरूरत नहीं होती है। आमतौर पर यह वीजा देश की टूरिज्म और लोकल इकॉनमी को भी बढ़ावा देने के लिए दिए जाते हैं। इससे वर्क फ्रॉम होम करने वाले ट्रैवल लवर्स को काफी फायदा होगा।

End of Feed