भारत के टॉप 3 बजट-फ्रेंडली हिल स्टेशन, परिवार के साथ जा सकते हैं घूमने

Budget Friendly Hill Station: भारत में हिल स्टेशन घूमना पर्यटकों को बेहद पसंद आता है। गर्मी के मौसम में तो जमकर टूरिस्ट हिल स्टेशन की यात्रा करते हैं। भारत में कई ऐसे हिल स्टेशन हैं जो ना केवल प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैं, बल्कि आपके बजट में भी पूरी तरह से फिट बैठ सकते हैं। परिवार के साथ या फिर अकेले आप इन 3 हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करने का प्लान कर सकते हैं।

Budget Friendly Hill Station India: भारत में हिल स्टेशन की भरमार है। सिर्फ भारतीय पर्यटक ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी ट्रिप के लिए भारत के हिल स्टेशन की यात्रा करते हैं। भारत में ऐसे कई हिल स्टेशन हैं जिनकी यात्रा आप गर्मी के महीनों में वो भी बिल्कुल बजट में कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 3 हिल स्टेशनों के बारे में डिटेल में जानकारी जहां आप कम खर्च में भी भरपूर सुकून और रोमांच का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

मैकलोडगंज (हिमाचल प्रदेश): इस लिस्ट में नंबर 1 पर हिमाचल प्रदेश में बसे मैकलोडगंज का नाम आता है। मैकलोडगंज, हिमाचल का एक शांत और आध्यात्मिक हिल स्टेशन है जहां यात्रा के दौरान पर्यटकों को तिब्बती संस्कृति को करीब से समझने के अलावा झील और झरने सब कुछ देखने को मिलता है। दलाई लामा का निवास स्थान, भागसूनाग झरना, नामग्याल मठ यहां के प्रमुख आकर्षण है।

End of Feed