जहां आध्यात्मिकता और शांति का होता है मिलन, नैनीताल में नैना देवी मंदिर की करें यात्रा

Spiritual tourism: नैनीताल की पहाड़ियों में बसा नैना देवी मंदिर एक पूजनीय शक्ति पीठ है। नैनी झील के ऊपर बसा से मंदिर श्रद्धालुओं को बेहद आकर्षित करता है। मान्यता के अनुसार इस मंदिर का कनेक्शन देवी सती से है। इस जीवंत मंदिर में नैना देवी, माता काली और भगवान गणेश की प्रतिमाए हैं। यह झील के शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है जिसकी मनोरम यात्रा लाइफ में कम से कम एक बार आपको जरूर करनी चाहिए।

Naina Devi Temple Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल की शांत पहाड़ियों के बीच बसा नैना देवी मंदिर शांति का प्रतीक है। नैनी झील के ऊपर स्थित, यह मंदिर एक प्रतिष्ठित शक्ति पीठ और इस सुरम्य हिल स्टेशन का आध्यात्मिक केंद्र है जहां दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। चाहे तीर्थयात्री हों या जिज्ञासु आगंतुक, यह मंदिर सभी पर्यटकों को आकर्षित करता है। मिथक और हिमालयी रहस्य का एक दुर्लभ संयोजन यहां पर पर्यटकों को देखने के लिए मिलता है।

भारत भर में पूजनीय 51 शक्तिपीठों में से नैना देवी मंदिर को एक माना जाता है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, यह वह स्थान है जहां देवी सती की आंखें गिरी थीं, जब भगवान शिव ने अपना तांडव किया था, और उनके जले हुए शरीर को लेकर वह पूरे ब्रह्मांड में चल रहे थे। पिछले कुछ वर्षों में मंदिर का कई बार पुनर्निर्माण किया जा चुका है।

End of Feed