Slow Travel का नया ट्रेंड, शहर छोड़ गांव की ओर बढ़ते कदम

Slow Travel: छुट्टियां मनाने के तरीके में बदलाव आ रहा है। शहरी जीवन की भागदौड़ से दूर रहने के लिए फार्म स्टे एक लोकप्रिय विकल्प के रूप में उभर रहा है। यात्री ग्रामीण संस्कृति से फिर से जुड़ रहे हैं।

Slow Travel: आधुनिक जीवन इतनी तेज रफ्तार से चल रहा है कि रुकने और अपने आस-पास की दुनिया को सही मायने में अनुभव करने का समय बहुत कम रह गया है। लोगों की लाइफस्टाइल पर मोबाइल स्क्रीन, डेडलाइन और निरंतर भागदौड़ हावी होती जा रही है। ऐसे में अगर आप इन सबसे ब्रेक चाहते हैं और खुदके साथ वक्त बितना चाहते हैं तो ये जानना बेहद जरूरी है कि जल्दबाजी में बनाई गई यात्राओं का युग अब समाप्त हो रहा है। इसके स्थान पर, स्लो ट्रैवल फेमस हो रहा है। स्लो ट्रैवल लंबे समय तक ठहरने, गहरे संबंध बनाने और स्थलों को अधिक सोच-समझकर देखने के तरीके को प्रोत्साहित करता है।

Slow Travel

शहर छोड़ गांव की ओर बढ़ते कदम

फार्म स्टे की लोकप्रियता क्यों बढ़ रही है?

स्लो ट्रैवल करने का ट्रेंड फार्म स्टे में बढ़ता जा रहा है। फार्म स्टे का वातावरण शहरी भागदौड़ और प्रदूषण से मुक्ति दिलाता है। सुबह की शुरुआत अलार्म की आवाज के बजाय पक्षियों के मधुर गीत से होती है, भोजन स्थानीय उत्पादों से ताजा तैयार किया जाता है, और कंक्रीट के नजारों की जगह खुले मैदान नजर आते हैं। ये स्टे प्रकृति के साथ वास्तविक जुड़ाव को बढ़ावा देता है।

End of Feed