Best Tourist Places in Sawan: सावन का महीना काफी खास माना जाता है। ये खास महीना भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस साल सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होगा, जो अगले 29 दिन तक चलेगा। सावन के महीने में मौसम भी काफी सुहावना रहता है, जिसके चलते काफी लोग घूमने भी जाते हैं। अगर आप सावन के दौरान घूमने का शौक रखते हैं और कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताएंगे। ये सभी जगह सावन के दौरान और भी ज्यादा सुंदर हो जाती हैं। साथ ही आप यहां आकर गंगा नदी में डुबकी लगाने के साथ भगवान शिव को जल भी चढ़ा सकते हैं।
Sawan Best Places: सावन में घूमने की खास जगह।
ये भी पढें - आईआरसीटीसी के इस पैकेज से स्कूल फ्रेंड्स संग बनाएं भूटान घूमने का प्लान, देखें ये 3 खास जगह
ये भी पढ़ें - नेपाल के लिए आईआरसीटीसी ने निकाला सस्ता एयर टूर पैकेज, घूमें काठमांडू और पोखरा की ये खास जगह
सावन में घूमने की बढ़िया जगह (Best Places in Sawan)
वाराणसी (Varanasi)
सावन में घूमने के लिए आप वाराणसी का प्लान कर सकते हैं। वाराणसी को भगवान शिव की भूमि के तौर पर जाना जाता है। सावन महीने के दौरान यहां देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। देश के अलग-अलग कोने से श्रद्धालु गंगा नदी में पवित्र स्नान करने और भगवान शंकर को गंगाजल चढ़ाने आते हैं। बाद में आप वाराणसी की कई फेमस जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। सावन के महीने के दौरान वाराणसी महाकाल के रंग में नजर आता है।
ऋषिकेश (Rishikesh)
हरिद्वार से थोड़ी ही दूरी पर स्थित ऋषिकेश भी सावन के दौरान घूमने की खास जगहों में से एक है। सावन के दौरान यहां भी लोगों की भीड़ उमड़ती है। ऋषिकेश के सभी शिव मंदिरों से लेकर शिवलिंग पर भक्त जलाभिषेक करते हैं। सावन के दौरान यहां का मौसम काफी सुहावान हो जाता है। हर जगह यहां आपको भोले के भक्त ही दिखाई देंगे। आप यहां की कई सुंदर-सुंदर जगह भी घूम सकते हैं। लक्ष्मण झूला, राम झूला, त्रिवेणी घाट, स्वर्ग आश्रम, बीटल्स आश्रम यहां की फेमस जगहों में से एक है।
हरिद्वार (Haridwar)
सावन के महीने में घूमने के लिए आप हरिद्वार का प्लान कर सकते हैं। सावन के महीने में यहां काफी भीड़ भी रहती है। लोग यहां आकर गंगा में डुबकी लगाने के साथ ही शिवलिंग पर गंगा जल चढ़ाते हैं। सावन में कांवड़ यात्रा के चलते पूर हरिद्वार भोले के रंग में रंग जाता है। इसके अलावा हरिद्वार में आप कई जगहों पर घूम सकते हैं, जिनमें कई फेमस मंदिर भी शामिल हैं। सावन में हरिद्वार का नजारा देखने लायक होता है। हरकी पैड़ी, मनसा देवी मंदिर, चंडी देवी मंदिर यहां की खास जगहों में से एक है।
