River Rafting Spots in Rishikesh: आजकल लोग घूमने के साथ कुछ नया और रोमांचक अनुभव भी करना चाहते हैं। ऐसे में ऋषिकेश (rishikesh tourism) उन जगहों में शामिल है, जहां सुकून और एडवेंचर दोनों एक साथ मिल जाते हैं। यहां बहती गंगा नदी सिर्फ धार्मिक महत्व नहीं रखती, बल्कि एडवेंचर लवर्स के लिए भी बड़ी खास मानी जाती है। खासकर रिवर राफ्टिंग का अनुभव लोगों को बार-बार यहां आने के लिए मजबूर कर देता है। तेज बहती लहरों के बीच राफ्ट पर बैठकर आगे बढ़ना, ठंडी हवा का एहसास और चारों तरफ दिखने वाले पहाड़ पूरे सफर को यादगार बना देते हैं। अच्छी बात ये है कि यहां नए लोगों से लेकर प्रोफेशनल एडवेंचर पसंद करने वालों तक के लिए अलग-अलग राफ्टिंग रूट मौजूद हैं।
ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग के शानदार स्पॉट
कौडियाला में मिलता है हाई लेवल एडवेंचर
जिन लोगों को ज्यादा रोमांच पसंद है, उनके लिए कौडियाला राफ्टिंग काफी मशहूर है। यहां पानी का बहाव तेज होता है और बड़े रैपिड्स देखने को मिलते हैं। यही वजह है कि इसे थोड़ा कठिन राफ्टिंग रूट माना जाता है। अनुभवी लोग यहां राफ्टिंग का मजा लेना ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि सुरक्षा के नियमों का पालन यहां सबसे जरूरी माना जाता है।
ब्रह्मपुरी राफ्टिंग नए लोगों के लिए बेस्ट
अगर आपने पहले कभी रिवर राफ्टिंग नहीं की है, तो ब्रह्मपुरी का रूट आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह छोटा और आसान राफ्टिंग स्ट्रेच माना जाता है। यहां पानी की लहरें ज्यादा खतरनाक नहीं होतीं, इसलिए फैमिली और पहली बार राफ्टिंग करने वाले लोग इसे ज्यादा पसंद करते हैं। रास्ते में दिखने वाला खूबसूरत प्राकृतिक नजारा सफर को और मजेदार बना देता है।
शिवपुरी में मिलता है असली थ्रिल
ऋषिकेश का शिवपुरी राफ्टिंग रूट सबसे ज्यादा चर्चित माना जाता है। यहां राफ्टिंग करते समय कई तेज रैपिड्स का सामना करना पड़ता है, जो पूरे एडवेंचर को और रोमांचक बना देते हैं। दोस्तों के ग्रुप के साथ यहां राफ्टिंग करने का अलग ही मजा है। पानी की ऊंची लहरें और तेज बहाव दिल की धड़कनें बढ़ा देते हैं।
मरीन ड्राइव रूट देता है लंबा एडवेंचर अनुभव
अगर आप थोड़ा लंबा और यादगार राफ्टिंग अनुभव चाहते हैं, तो मरीन ड्राइव से शुरू होने वाला रूट अच्छा माना जाता है। इस दौरान गंगा का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। पहाड़ों के बीच बहती नदी और बीच-बीच में आने वाले रैपिड्स पूरे सफर को मजेदार बनाए रखते हैं। यह रूट एडवेंचर और प्रकृति दोनों का शानदार मेल माना जाता है।
राफ्टिंग के साथ कैंपिंग का भी लें मजा
ऋषिकेश सिर्फ राफ्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि नदी किनारे कैंपिंग के लिए भी काफी पसंद किया जाता है। यहां कई कैंप साइट्स मौजूद हैं, जहां रात में बोनफायर और म्यूजिक का मजा लिया जा सकता है। दिनभर एडवेंचर करने के बाद गंगा किनारे बैठकर सुकून महसूस करना ट्रिप को और खास बना देता है।
राफ्टिंग पर जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
रिवर राफ्टिंग मजेदार जरूर है, लेकिन इसमें सुरक्षा का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। हमेशा लाइफ जैकेट और हेलमेट पहनकर ही राफ्टिंग करें। गाइड जो भी निर्देश दें, उन्हें ध्यान से फॉलो करें। मानसून के समय कई बार राफ्टिंग बंद रहती है, इसलिए पहले से जानकारी लेना बेहतर रहता है। सही तैयारी और सावधानी के साथ किया गया यह एडवेंचर आपकी ट्रिप को शानदार यादों में बदल सकता है।
