घूम आएं भारत की सबसे खूबसूरत विरासतें, ₹19 हजार से शुरू शाही यात्रा

Rajasthan Package: यह टूर पैकेज उन लोगों के लिए है जो राजस्थान की शाही संस्कृति, ऐतिहासिक किलों, धार्मिक स्थलों और रेगिस्तान के रोमांच को एक ही यात्रा में अनुभव करना चाहते हैं।

Rajasthan Package: जयपुर की रॉयल विरासत से लेकर जैसलमेर के रेगिस्तान तक का सफर करने का आपके पास सुनहरा मौका है। आईआरसीटीसी ने 7 दिन का शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। यह सफर आपको राजस्थान की अलग-अलग रंगों से रूबरू कराएगा। इस यात्रा में आपको जयपुर, अजमेर, पुष्कर, जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर जैसे खूबसूरत शहरों को घूमने का मौका मिलेगा।

घूम आएं भारत की सबसे खूबसूरत विरासतें, ₹19 हजार से शुरू शाही यात्रा

दिन 1: जयपुर पहुंचकर शुरू होगी शाही सफर की शुरुआत

आपकी यात्रा जयपुर से शुरू होगी। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या बस स्टैंड से आपको पिकअप करके होटल पहुंचाया जाएगा। होटल में चेक-इन करने के बाद आप जयपुर की मशहूर जगहों की सैर पर निकलेंगे। इस दिन आप हवा महल, सिटी पैलेस और जंतर-मंतर जैसी ऐतिहासिक जगहों को देखेंगे। शाम का समय आप अपनी पसंद के हिसाब से जयपुर की लोकल मार्केट में शॉपिंग करते हुए बिता सकते हैं।

End of Feed