Swami Vivekananda Rock Memorial Trip: लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) का महासमर अपने अंतिम पड़ाव पर है। 2 जून को आखिरी चरण का मतदान होगा। 30 मई को प्रचार का शोर थम जाएगा। प्रचार के समापन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi At Vivekanand Rock Memorial) 2 दिनों तक विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान लगाएंगे। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के समापन के बाद भी पीएम करीब 40 घंटे के लिए ध्यान मग्न हुए थे। तब वह केदारनाथ धाम की एक गुफा में गए थे। इस बार उन्होंने भारत के दक्षिणी छोर पर स्थित मशहूर विवेकानंद रॉक मेमोरियल को चुना है। यह रॉक मेमोरियल ठीक उसी जगह बना है जहां 25 से 27 दिसंबर 1892 तक स्वामी विवेकानंद ने साधना की थी।
Swami Vivekanand Rock Memorial Trip Plan
