Weekend Getaway: दिल्ली से बस 3 घंटे दूर है ये 3 जगह, वीकेंड पर परिवार के साथ बना सकते हैं घूमने का प्लान

Trip From Delhi Within 3 Hours: दिल्ली के आसपास कुछ ऐसी जगह है, जहां आप 3 घंटे में बड़ी आसानी से पहुंच सकते हैं और अपना वीकेंड या छुट्टियां एंजॉय कर सकते हैं। यहां हम आपको दिल्ली के आसपास की 3 ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहें हैं।

Trip From Delhi Within 3 Hours: दिल्लीवाले घूमने के काफी ज्यादा शौकीन होते हैं। खासतौर से वीकेंड पर तो कहीं न कहीं घूमने जाना ही होता है। अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं और आसपास की किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां आप घूम सकें तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। दिल्ली के आसपास ऐसी कई सारी जगह है, जहां आप आसानी से घूम सकते हैं। यहां पहुंचने में आपको 3 घंटे का ही समय लगता है। परिवार के साथ ऐसी जगहों पर घूमने का अलग ही मजा आता है।

places near delhi for weekend getaway

सोहना

सोहना, हरियाणा का एक छोटा सा शहर है, जो दिल्ली से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पहुंचने में महज 1.5 से 2 घंटे का समय लगता है। सोहना अपने प्राकृतिक गर्म पानी के झरनों के लिए मशहूर है, जो कि साल भर गर्म रहते हैं। यहां आप प्रकृति की गोद में समय बिता सकते हैं और गर्म पानी के झरनों में स्नान कर सकते हैं। सोहना एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी जाना जाता है। यहां आप पैराग्लाइडिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, और ट्रैकिंग जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। अगर आप एक दिन की छुट्टी में कुछ अलग करना चाहते हैं, तो सोहना आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।

End of Feed