Philippines Travel Guide: फिलीपींस जाने का बना रहे हैं प्लान, ये रही पूरी ट्रैवल गाइड

Philippines Travel Guide: अगर आप भी फिलीपींस घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आएगा। यहां फिलीपींस का एक पूरा यात्रा गाइड मौसम से लेकर ठहरने की जानकारी तक सबके बारे में डिटेल में बताया गया है। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप करने के लिए ये एक किफायती और शानदार ट्रिप हो सकती है।

Philippines Travel Guide In Hindi: खूबसूरत समुद्री तटरेखाएं, सफेद रेत वाले बीच, नीले लैगून, चूना पत्थर की चट्टानें और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाने वाले खूबसूरत देश फिलीपींस की यात्रा को आप बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। फिलीपींस की यात्रा आपको कभी ना भूल पाने के एहसास के साथ ही पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगी। कैसे पहुंचें, घूमने की जगहें, खाने-पीने के विकल्प फिलीपींस का एक पूरा यात्रा गाइड आपको यहां बताया गया है।

प्रमुख पर्यटन स्थल (Top Tourist Places Philippines): शॉपिंग मॉल और नाइट लाइफ के लिए फेमस मनिला को आप बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। पानी के खेल (वॉटर स्पोर्ट्स), व्हेल शार्क डाइविंग, और ऐतिहासिक धरोहर के लिए सेबू जाएं। इसके अलावा आप पलावान, भोल, डावाओ को एक्सप्लोर करना बिल्कुल मत भूलें।

End of Feed