आस्था और रोमांच के नए केंद्र बने आदि कैलाश और ओम पर्वत, बीते दिनों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Adi Kailash Yatra: इन दिनों उत्तराखंड में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है, आंकड़े बताते हैं कि अब आदि कैलाश और ओम पर्वत आस्था और रोमांच के नए केंद्र बन गए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

Adi Kailash Yatra: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में स्थित आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा (Om Parvat Yatra) इस साल नए कीर्तिमान स्थापित करती दिखाई दे रही है। आस्था, प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांच का अनूठा संगम मानी जाने वाली यह यात्रा देशभर के श्रद्धालुओं, पर्यटकों और ट्रैकिंग लवर्स को अपनी ओर खींचती है। इस साल यात्रा शुरू होने के मात्र 39 दिनों के भीतर ही इनर लाइन परमिट जारी करने का पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूट जाना इसकी बढ़ती लोकप्रियता का साफ प्रमाण है। आइए जानते हैं आदि कैलाश और ओम पर्वत पर क्यों बढ़ रही पर्यटकों की संख्या?

Adi Kailash Yatra

आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा

यात्रियों की संख्या में भारी उछाल

पिथौरागढ़ जिले के जिलाधिकारी आशीष भटगांई के अनुसार, साल 2025 के पूरे यात्रा सत्र में कुल 36,526 इनर लाइन परमिट जारी किए गए थे। वहीं इस साल यात्रा शुरू होने के केवल 39 दिनों में ही 36,776 से अधिक परमिट जारी किए जा चुके हैं। यह आंकड़ा दिखाता है कि आदि कैलाश और ओम पर्वत को लेकर लोगों में उत्साह लगातार बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में यह संख्या और अधिक बढ़ सकती है।

End of Feed