देखना है प्रकृति का गजब नजारा तो जरूर देखें ये ऑफबीट ट्रेक, जीवन भर के लिए यादगार होगा एक्सपीरिएंस

Offbeat Trekking Routes In India : नेचर लवर्स पहाड़ों पर घूमना काफी पसंद करते हैं, वहीं ट्रैकिंग करना भी उनका एक पसंदीदा काम होता है। यदि आप ट्रैकिंग करने का प्लान बना रहा हैं, तो आपको ये शानदार ऑफबीट ट्रैक जरूर देखने चाहिए। जहां से आपको प्रकृति का काफी शानदार नजारा देखने को मिलेगा।

Offbeat Trekking Routes In India : भारत में ट्रैकिंग का शौक रखने वालों के लिए हिमालयी चोटियों से लेकर उत्तर-पूर्व के रहस्यमयी जंगलों तक अनेक फेमस ट्रैकिंग रूट्स मौजूद हैं। जहां आप भीड़-भाड़ से दूर, सुकून भरे नजारों और अनदेखी खूबसूरती का अनुभव कर सकते हैं। प्रकृति को काफी करीब से देखने के लिए ऑफबीट ट्रैकिंग रूट्स सबसे खास होते हैं। आज हम देश के कुछ कम चर्चित लेकिन बेहद खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स के बारे में बता रहे हैं। जहां आपको जीवन में एक बार तो जरूर जाना चाहिए। यहां की ट्रैकिंग के बाद आप ये नजारा जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे।

offbeat trekking routes in india (Photo - Canva)

तवांग ट्रैक, अरुणाचल प्रदेश

भारत के नॉर्थ ईस्ट में मौजूद राज्य अरुणाचल प्रदेश अपनी नेचर ब्यूटी के लिए खास पहचान रखता है। यहां घूमना आपके लिए काफी रोमांचकारी अनुभव वाला होता है। अरुणाचल का तवांग ट्रैक आपको रोमांचक नजारों के साथ आध्यात्मिक अनुभव भी देता है। इस ट्रैक के चारों ओर बर्फ से ढके पहाड़ और बौद्ध मठ यहां की खूबसूरती को और बढ़ाते हैं। यहां कम भीड़-भाड़ के कारण ये एक ऑफबीट ट्रैक है।

End of Feed