अक्टूबर में ऐसे बनाएं हफ्ते भर की ट्रिप, सिर्फ 3 दिन की छुट्टी में मिलेगा लंबा ब्रेक, इस वीकेंड की कर लें बुकिंग

अक्टूबर का मौसम घूमने के लिए शानदार रहता है। नवरात्रि और दशहरा के आसपास छुट्टियों को सही तरीके से जोड़कर आप सिर्फ तीन दिन की ऑफिस लीव में लगभग एक हफ्ते की यात्रा कर सकते हैं। जानिए कहां जाएं और कैसे प्लान करें।

October Long Weekend: अक्टूबर आते ही मौसम में हल्की ठंडक घुलने लगती है और घूमने का मन अपने आप बनाने लगता है। ऊपर से नवरात्रि और दशहरा जैसे त्योहार छुट्टियों को ट्रिप में बदलने का अच्छा मौका देते हैं। अगर आप ऑफिस की छुट्टियां समझदारी से लगाएं, तो केवल कुछ दिनों की लीव लेकर करीब एक हफ्ते का ब्रेक बनाया जा सकता है।

    मान लीजिए 16 अक्टूबर, शुक्रवार को एक दिन की छुट्टी लेते हैं। इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी का फायदा मिलेगा। सोमवार को एक और छुट्टी लेकर मंगलवार को दशहरा की छुट्टी के साथ ब्रेक को और लंबा किया जा सकता है। इसके बाद जरूरत के हिसाब से एक दिन और लीव जोड़कर ट्रिप को आराम से बढ़ाया जा सकता है। यहां पढ़ें नवरात्रि और दशहरा वाले वीकेंड में अपनी ट्रिप कैसे प्लान करें।

    End of Feed