Night Treks: अंधेरे में ले एडवेंचर का मजा, भारत के 4 सबसे रोमांचक नाइट ट्रेक

Night Treks For Adventure Lovers: तारों की छांव और रात के अंधेरे में ट्रेकिंग का अलग मजा होता है। दिन में पहाड़ों पर चढ़ना आम बात है लेकिन, इस बार आप खुदको चुनौती देते हुए नाइट ट्रेकिंग करने का प्लान कर सकते हैं। नाइट ट्रेकिंग साहस, आत्मविश्वास और प्रकृति से जुड़ने का सुनहरा मौका प्रदान करती है।

Night Treks In India: साहस, आत्मविश्वास और प्रकृति से अनोखे जुड़ाव के लिए इस बार आप नाइट ट्रेकिंग (Night Trekking) करने का प्लान कर सकते हैं। नाइट ट्रेकिंग सिर्फ एडवेंचर नहीं बल्कि खुद से जुड़ाव का एक सुनहरा मौका होता है। रात के सन्नाटे में ट्रेकिंग करना आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर सकता है। यहां डिटेल में भारत के 4 बेहतरीन नाइट ट्रेक के बारे में जानकारी दी गई है।

कलावंती दुर्ग ट्रेक, महाराष्ट्र: कलावंती दुर्ग ट्रेक किसी सपने के सच होने जैसा एहसास दिलाता है। चट्टानों पर चढ़ाई, घने जंगल, सितारों से सजा आसमान आपकी यात्रा को रोमांचक बना देते हैं। पनवेल के पास, महाराष्ट्र में ये स्थित है जहां रात 10 बजे से ट्रैकिंग की शुरुआत हो जाती है। कठिनाई स्तर के लिहाज से ये ट्रेक मध्यम से कठिन के बीच में आता है।

End of Feed