Nepal Tour Places to visit 2024: घूमने फिरने के शौकीन हैं और इस नए साल 2024 की बढ़िया सी शुरुआत किसी ट्रिप से करना चाहते हैं। तो ऐसे में नेपाल की सैर आपके लिए एकदम बेस्ट साबित हो सकती है, नेपाल में आपको रोमांस के साथ साथ भरपूर रोमांच करने का मौका मिलेगा। आपको भी झटपट ही दोस्त, पार्टनर या परिवार संग नेपाल की इन बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स पर विजिट का प्लान बना लेना चाहिए। यहां देखें नेपाल में क्या करें, नेपाल की अनोखी जगहें, जिनके बारे में आपको किसी ने नहीं बताया होगा, जनवरी में नेपाल टूर से जुड़ी सारी जानकारियां।
Nepal tour in jan 2024 nepal tourism unusual things to do in Nepal tourist destinations himalaya trek pokhara kathmandu
नेपाल टूरिस्ट प्लेस, Nepal Best places to visit in Jan 2024
जनवरी की प्यारी सी ठंड में नेपाल की सुंदरता में बेशक ही चार चांद लग जाते हैं। नए साल की नई सुबह में आपको भी नेपाल विजिट कर ये अनोखा अनुभव लेना ही चाहिए। देखें नेपाल टूरिस्ट प्लेस, नेपाल घूमने का खर्च और नेपाल में क्या क्या है।
ट्रेकिंग
नेपाल में आप हिमालय पर ट्रेक कर सकते हैं, अगर आप रोमांच प्रेमी हैं तो फिर तो आपको अपनी नेपाल ट्रिप पर ट्रेकिंग की बुकिंग करना ही चाहिए। नेपाल में दुनिया के सबसे बेस्ट ट्रेक रूट्स हैं, आप पुनहिल ट्रेक, एवरेस्ट बेस कैंप वाला ट्रेक बेहतरीन हो सकता है।
सर्दियों में मजा
नेपाल में आप सर्दियों का और बर्फ का जमकर मजा ले सकते हैं। हर किसी को ट्रेकिंग करना पसंद नहीं होता है, लेकिन अगर आप माउंटेन व्यू लेना चाहते हैं, तो नेपाल की फ्लाइट या हेलिकॉप्टर राइड जरूर ट्राई करें।
चितवन नेशनल पार्क
अगर आपको वन्यजीवन और पेड़-पौधे हरियाली पसंद है, तो नेपाल का सबसे पहला नेशनल पार्क चितवन आपको विजिट करना ही चाहिए। राइनो, बंगाल टाइगर, हाथी, भालू, मचरमच्छ समेत आपको यहां बहुत से पक्षी देखने को मिलेंगे।
पोखरा
पोखरा में आप बहुत सारी रोमांचक एक्टिविटीज कर सकते हैं। साथ ही साथ यहां आपको नेचर एक्सप्लोर, बहुत सुंदर टूरिस्ट डेस्टिनेशन विजिट करना, माउंटेन बाइकिंग, फिशिंग, ट्रेकिंग आदि करने का भी मौका मिलेगा।
माउंटेन बाइकिंग
नेपाल में आप पहाड़ पर बाइकिंग या साइकलिंग का भी मजा ले सकते हैं। काठमांडू में आपको बहुत सारी सुंदर सुंदर जगहों पर साइकलिंग कर एक्सप्लोर करने का मौका मिल सकता है।
इसी के साथ साथ आप नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर, बौद्धनाथ स्तूप, थामेल, सारंगकोट, फेवा झील, गार्डन ऑफ ड्रीम्स तो कई सारी मोनेस्ट्रीज देख सकते हैं।
