Navratri 2025: नवरात्रि में उत्तर प्रदेश के शक्तिपीठों में करें पवित्र दर्शन, जानें ट्रैवल प्लान

Navratri 2025: नवरात्रि के पावन अवसर पर अगर आप माता रानी के दर्शन के लिए यात्रा की योजना बना रहे हैं तो उत्तर प्रदेश आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है। उत्तर प्रदेश धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत समृद्ध राज्य है, जहां कई प्रसिद्ध शक्तिपीठ स्थित हैं। श्रद्धालुओं के लिए आस्था के केंद्र के रूप में इन जगहों को जाना जाता है।

Shaktipeeth Tour Plan: माता दुर्गा की पूजा और आराधना का पावन पर्व नवरात्रि देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। श्रद्धालुओं के लिए इस पर्व का विशेष महत्व है ऐसे में इस पावन अवसर पर शक्तिपीठों की यात्रा एक आध्यात्मिक अनुभव देने वाली होती है। अगर आप नवरात्रि पर पवित्र यात्रा पर निकलने का प्लान कर रहे हैं, तो इस आर्टिकल के माध्यम से आप जानेंगे कि उत्तर प्रदेश में कहां-कहां शक्तिपीठ हैं और आप कैसे दर्शन का प्लान कर सकते हैं।

कालिका देवी मंदिर: काशी (वाराणसी) की पावन भूमि पर स्थित कालिका देवी मंदिर में नवरात्रि के दौरान विशेष पूजा और आयोजन होते हैं। अगर आप दर्शन योजना बना रहे हैं तो जान लें कि ट्रेन या फ्लाइट से वाराणसी पहुंचने के बाद आप कालिका देवी मंदिर तक टैक्सी या ऑटो से जा सकते हैं। नवरात्रि में यहां भारी भीड़ होती है, इसलिए सुबह जल्दी पहुंचना बेहतर रहता है।

End of Feed