Assam Tourist Places: यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन हमेशा से ही रोमांच की चाह रखने वाले पर्यटकों को लुभाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे असम के अनोखे गांव मायोंग का इतिहास जो जादू-टोने के अलावा अपनी समृद्ध संस्कृति, पुरानी पांडुलिपियों, और लोककला के लिए फेमस है। हजारों सालों की तंत्र-मंत्र साधनाओं से इस गांव का कनेक्शन है जो भारत की काला जादू की राजधानी के रूप में भी फेमस है। ऐसे में अगर आपको कुछ अलग हटकर घूमने का मन कर रहा हो तो इस बार इस अनोखे गांव की यात्रा कर सकते हैं।
Mayang Assam
मायोंग गांव अपने आप में कई राज समेटे हुए है। माना जाता है कि मायोंग नाम संस्कृत के शब्द माया से लिया गया है जिसका मतलब भ्रम होता है। मायोंग से जुड़ी दिलचस्प और हैरान कर देने वाली कहानियां जिसमें लोगों के हवा में गायब हो जाने से लेकर लोगों के जानवर बन जाने तक सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं।
घूमने के लिए आप यहां मायोंग म्यूजियम ऑफ ब्लैक मैजिक, पोबितोरा वाइल्डलाइफ सेंचुरी, ब्रह्मपुत्र नदी किनारे नाव की सवारी, स्थानीय तांत्रिकों से मिलने का अनुभव और असमिया संस्कृति और लोकनृत्य का आनंद ले सकते हैं।
लोकेशन की बात करें तो गुवाहाटी शहर से तकरीबन 40 किलोमीटर की दूरी पर पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य के पास मायोंग गांव बसा हुआ है। गुवाहाटी से टैक्सी या बस द्वारा यहां पहुंचा जा सकता है। गुवाहाटी जंक्शन इसके निकटतम रेलवे स्टेशन है।
