Mothers Day Special: चाय की चुस्की के साथ मजबूत करें बॉन्डिंग, मां के साथ रोड ट्रिप करें प्लान

Road Trips With Mother: जीवन के हर फैसले में आपके साथ खड़ी रहीं आपकी मां को तोहफा देने का अब आपके पास सुनहरा मौका है। सामान्य गिफ्ट देने की बजाए इस बार आप मां के साथ रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। सार्थक संवाद और शांत क्षणों के बीच इस रोड ट्रिप के दौरान चाय की चुस्की लें और प्रकृति की गोद में 2 पल शांति से बिताएं।

Mother’s Day Special: भारत में ऐसी तमाम जगहे हैं जहां आप शहर की भागम-भाग को छोड़कर 2 पल शांति से आराम कर सकते हैं, बात कर सकते हैं और प्रकृति में डूब सकते हैं। इन 3 जगहों की शांति और खूबसूरत वातावरण आपको आत्मीय बातचीत के लिए शानदार अवसर प्रदान करती है ऐसे में आप मां के साथ इन 3 जगहों के लिए रोड ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।

दिल्ली से ऋषिकेश (उत्तराखंड): भीड़-भाड़ वाली दिल्ली से पवित्र गंगा नदी पर बसे शांतिपूर्ण शहर ऋषिकेश के लिए आप रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। ऋषिकेश आध्यात्मिक विश्राम के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां आप मां के साथ नदी के किनारे शांति से टहल सकते हैं, मंत्रमुग्ध कर देने वाली गंगा आरती देख सकते हैं और आरामदायक कैफे में 2 पल शांति से बिता सकते हैं। मां के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने के लिए दिल्ली से ऋषिकेश एकदम परफेक्ट लोकेशन है।

End of Feed