ट्रैकिंग का है शौक तो देखें देश के सबसे खतरनाक ट्रैक, जहां एडवेंचर लवर्स के भी छूट जाते हैं पसीने

Adventure Trekking in India: हमारे देश में घूमने के लिए कई अलग-अलग जगहें मौजूद हैं, जहां कई तरह के ट्रैवलर्स का आना जाना लगा रहा है। यदि आप एडवेंचर लवर्स हैं और आपको ट्रैकिंग का शौक है, तो आपको देश के ये सबसे खतरनाक लेकिन खूबसूरत ट्रैक जरूर देखने चाहिए। यहां जाना एडवेंचर के शौकीन लोगों को बेहद पसंद आता है।

Adventure Trekking in India: भारत में ट्रैकिंग सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि रोमांच, हिम्मत और प्रकृति से जुड़ने का अनोखा अनुभव है। यहां पहाड़ों, जंगलों और बर्फीली चोटियों के बीच ऐसे-ऐसे ट्रैक मौजूद हैं, जो अपने आप में खूबसूरत होने के साथ बेहद खतरनाक भी हैं। इन ट्रैक पर ट्रैकिंग करना हर किसी के बस की बात नहीं है। यहां कदम-कदम पर चुनौती, जोखिम और रोमांच आपका इंतजार करते हैं। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, और जल्दी किसी ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो ये खतरनाक ट्रैक आपकी बकेट लिस्ट में जरूर होने चाहिए। आइए जानते हैं देश के सबसे खतरनाक ट्रैक बारे में...

Adventure Trekking in India

भारत के सबसे खतरनाक ट्रैक (Photo - AI)

चादर, ट्रैक

लद्दाख में स्थित चादर ट्रैक दुनिया के सबसे खतरनाक ट्रैक में से एक है। यहां जमी हुई बर्फ पर चलना आपको रोमांचित कर देता है। जमी हुई जांस्कर नदी पर ट्रैक करना एक चुनौती भरा काम है। जहां तापमान लगभग -30 डिग्री तक गिर जाता है। यह ट्रैक न केवल आपकी शारीरिक बल्कि मानसिक स्तर की भी परीक्षा लेता है। यह लगभग 10-12 दिन का एडवेंचर से भरा सफर है, जो एडवेंचर लवर्स को बेहद पसंद आता है।

End of Feed