Monsoon Travel Tips: चारों तरफ हरियाली, बादलों से ढकी चोटियां और झरनों का नजारा बारिश का मौसम आते ही पहाड़ों की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। मानसून में बड़ी संख्या में लोग हिल स्टेशनों का रुख करते हैं। अगर आप बारिश के मौसम में पहाड़ों की यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि इस मौसम में पहाड़ों की यात्रा जितनी खूबसूरत होती है, उतनी ही चुनौतीपूर्ण भी होती है। लैंडस्लाइड, सड़क बंद होना, अचानक मौसम बदल जाना और तेज बहाव जैसी घटनाएं इस मौसम में आमबात है। ऐसे में अगर आप मानसून के मौसम में पहाड़ों पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
बारिश में इन गलतियों से जरूर बचें (फोटो: AI)
1- मौसम और रोड की जानकारी लेकर ही निकलें
यात्रा से पहले मौसम का ताजा अपडेट जरूर देखें। भारी बारिश के कारण सड़कें बंद होना आम समस्या है। ऐसे में अगर आप बिना जानकारी के ट्रिप पर जाने का प्लान करते हैं तो घंटों आपको जाम में फंसना पड़ सकता है। यात्रा से पहले मौसम का पूर्वानुमान जरूर चेक करें।
2- भूस्खलन और तेज बहाव वाली जगहों से रहें दूर
उन जगहों पर बिल्कुल भी मत जाएं जो Landslide Prone Area हैं। अगर कहीं पर भी ऐसा बोर्ड देखें तो जान लें कि यहां खतरे को देखते हुए प्रशासन ने रोक लगाई है ऐसे में वहां जाने की कोशिश बिल्कुल ना करें। तेज बहाव वाली नदियों, झरनों या पुलों के पास सेल्फी लेने या फोटो खिंचवाने का जोखिम भूलकर भी ना लें।
3- रात में सफर करने से बचें
बारिश में सड़कें फिसलन भरी होती हैं, इसलिए रात में भूलकर भी यात्रा ना करें। कम रोशनी और खराब मौसम दुर्घटना का खतरा बढ़ा सकती है। अगर आप खुद गाड़ी चलाकर पहाड़ों पर जा रहे हैं तो तेज रफ्तार से गाड़ी ना चलाएं और मोड़ों पर हॉर्न का इस्तेमाल करें। जहां तक संभव हो, रात में पहाड़ी रास्तों पर सफर करने से बचें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: भारत में बढ़ रहा है Second City Tourism का ट्रेंड, जानें क्यों बदल रही है घूमने की सोच
4- प्रशासन की सलाह को नजरअंदाज ना करें
सिर्फ घूमने की जल्दबाजी में प्रशासन की चेतावनी को नजरअंदाज ना करें। प्रशासन किसी इलाके में जाने से मना करे, तो उनकी सलाह जरूर मानें। स्थानीय लोगों की सलाह भी काफी काम आती है ऐसे में स्थानीय लोगों से बात करते रहें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ऊटी या दार्जिलिंग-2026 की गर्मी में कहां जाएं घूमने, कौन सी जगह है असली पहाड़ों की रानी
5- सही सामान पैक करना बिल्कुल ना भूलें
रेनकोट, छाता, वाटरप्रूफ जैकेट, अतिरिक्त कपड़े, टॉर्च, पावर बैंक, जरूरी दवाइयां और वाटरप्रूफ बैग अपने साथ जरूर रखें। फिसलन वाले रास्तों पर सामान्य स्पोर्ट्स शूज जोखिम बढ़ा सकते हैं। ऐसे में अगर आप ट्रैकिंग पर जा रहे हैं, तो अच्छी ग्रिप वाले ट्रैकिंग शूज पहनें।
