Monsoon Travel: हरियाली झरनों और बादलों का जादू, मानसून में घूमें मालशेज घाट

Malshej Ghat During Monsoon: मानसून के समय प्रकृति प्रेमी, फोटोग्राफर्स और ट्रैवलर्स ऐसी लोकेशन की तलाश में होते हैं जहा उन्हें अलग और कुछ हटकर अनुभव हो सके। इसी कड़ी में आज हम आपको महाराष्ट्र के एक खूबसूरत पर्वतीय क्षेत्र के बारे में डिटेल में जानकारी देंगे जहां आप परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।

Malshej Ghat Monsoon: मानसून का मौसम प्रकृति प्रेमियों, फोटोग्राफरों और ट्रैवलर्स को अपनी ओर खींचता है इस बात से शायद ही आप इनकार कर सकें। आज हम आपको महाराष्ट्र के खूबसूरत पर्वतीय क्षेत्र मालशेज घाट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां मानसून के दौरान खूबसूरती देखते ही बनती है। मानसून के मौसम में यहां बादल झुकते हैं, झरने बहते हैं और हरियाली एकदम से खिल जाती है।

मानसून में मालशेज घाट की खास बातें: मानसून में यहां जगह-जगह छोटे-बड़े झरने बहते दिखते हैं। बादलों से घिरी घाटियों का नजारा, पक्षियों की आवाज और जीव-जंतु इसके अलावा ट्रेकिंग और नेचर वॉक पर्यटकों को खासा लुभाती है। मानसून के मौसम में यह पिकनिक के लिए भी आदर्श जगह बन जाती है।

End of Feed