Monsoon Packing Tips: मानसून में घूमना एक नया ट्रेंड है जिसमें छोटे वेकेशन के लिए ही सही, लेकिन सुंदर नजारों के लिए लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। अगर आपका भी प्लान ऐसा ही है तो इस मौसम में आपको पैकिंग को लेकर बहुत अलर्ट होना होगा। आरामदायक कपड़े, पसंद की किताब और क्रॉक्स से हटकर भी बहुत कुछ है जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए।
मानसून में आपको पैकिंग को लेकर बहुत अलर्ट होना होगा (Pic: iStock)
Monsoon Packing Tips in Hindi
- बुकिंग हो सही: घूमने निकलने वाले आप अकेले नहीं हैं तो टिकट और रहने की जगह को पहले ही बुक कर लें। ये डिटेल अपने परिवार को भी देकर जाएं। ताकि कहीं मौसम खराब हो और नेटवर्क ना मिले तो उनको पता हो कि आप कहां हैं और आपके नंबर के अलावा और किस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
- डॉक्युमेंट्स की कॉपीज: अपने डॉक्युमेंट्स की एक से दो कॉपीज घर पर जरूर छोड़ें। अगर कहीं रास्ते में कोई डॉक्युमेंट खो जाए या पानी में भीग कर खराब हो जाए तो आपके पास घर पर सेफ ऑप्शन रहेगा।
- मौसम का पूर्वानुमान देखकर निकलें: बारिश में मौसम का आकलन लगाना आसान नहीं रहता। इसलिए लगातार वेदर अपडेट्स पर नजर रखें। अगर कहीं भी अलर्ट लगे तो यात्रा का प्लान टालना रिस्क लेने से बेहतर ही रहेगा।
- जल्दी सूखने वाले कपड़े: मानसून में यात्रा करते समय ऐसे फैब्रिक चुनें जो जल्दी सूख जाते हों। इनमें कॉटन, लिनन आपके लिए बेहतर रहेंगे। एक जोड़ी कपड़े ऐसी जगह पर रखें कि भीगने पर आपको पूरा बैग ना खोलना पड़े और आप आराम से चेंज कर सकें।
- एक्स्ट्रा पॉलीबैग्स: गीले कपड़े रखने के लिए आप बैग में एक्स्ट्रा पॉलीबैग्स जरूर रखें। इससे आपके बाकी के कपड़े खराब नहीं होंगे। इलेक्ट्रॉनिक सामान भी इसमें पैक करके ही बैग में रखें।
- रेनकोट: मानसून यात्रा के लिए पैकिंग करते समय सबसे जरूरी चीज रेनकोट है। इससे आप भारी बारिश और हवा में सुरक्षित रहेंगे।
- वाटरप्रूफ फुटवियर: आपको वाटरप्रूफ जूते और सैंडल चुनने चाहिए, जो पैरों पर ज्यादा पानी लगने से रोकेंगे। पैर अगर पानी में ज्यादा देर तक रहेंगे तो इससे त्वचा नरम हो जाएगी। इससे संक्रमण जल्दी होता है। गीली सतहों पर फिसलने से बचाने के लिए अच्छे ट्रैक्शन वाले फुटवियर चुनें।
- मॉइस्चर-विकिंग सॉक्स: ऐसी सॉक्स यानी जुराबे पहनने से पैर सूखे रहते हैं। बारिश में परेशानी कम होती है।
- वाटरप्रूफ बैग: आप बैकपैक रखें या सूटकेस - मानूसन में सामान पैक करने के लिए वाटरप्रूफ बैग का ऑप्शन चुनें। इसमें भी ध्यान रखें कि अलग अलग सेक्शन बने होने चाहिए।
फर्स्ट एड किट बनाकर रखें
एंटीसेप्टिक वाइप्स, बैंडेज, पेन किलर्स, एंटी सेप्टिक क्रीम, मच्छर दूर रखने की स्ट्रिप, पेट दर्द-उल्टी, बुखार, खांसी आदि की दवा आपकी ट्रैवल फर्स्ट किट में जरूर हों। साथ ही पानी की एक छोटी बोटल भी इस बैग में रखें। किसी भी इमरजेंसी में ये बहुत काम आएगी।
ये भी है जरूरी
एक से दो बोतल ताजा और साफ पानी अपने पास हमेशा रखें। वहीं कुछ कैश और एक पावर बैंक भी आपके पास जरूर होना चाहिए।
