मानसून में बन जाते हैं स्वर्ग, दिल्ली-NCR के बेहद नजदीक हैं ये 4 हिल स्टेशन

Monsoon Getaways: मानसून के मौसम में घर में कमरे में बैठकर चाय-पकौड़ों से आगे बढ़कर भी आप दुनिया को देख सकते हैं। मानसून हरियाली, ठंडक और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद दिल खोलकर लेने का मौसम होता है। ऐसे में यहां हम आपको उन 4 शानदार हिल स्टेशन के बारे में डिटेल में बताएंगे जहां आप इस मानसून के सीजन में ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

Monsoon Getaways Near Delhi: मानसून के सीजन में घूमने-फिरना अलग और अनूठा एहसास देता है। मानसून के इस खूबसूरत मौसम में कहां घूमने जाएं ये सवाल अगर आपके मन में घूम रहा है तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हमने बताया है कि मानसून के मौसम में दिल्ली-NCR के पास घूमने के लिए 4 खूबसूरत हिल स्टेशन जो आपकी बकेट लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। हरियाली, ठंडक और प्राकृतिक सौंदर्यता इन जगहों की पहचान है।

मसूरी: उत्तराखंड में स्थित मसूरी इस लिस्ट में नंबर 1 पर शामिल है। दिल्ली-एनसीआर से लगभग 280 किमी की दूरी पर बसे मसूरी को क्वीन ऑफ हिल्स कहा जाता है। मानसून में ये हिल स्टेशन बेहद हरी-भरी और शांत नजर आती है। केम्पटी फॉल्स और गन हिल की यात्रा आप यहां कर सकते हैं।

End of Feed