Monaco Tourist Attractions: दुनिया के कुछ सबसे छोटे देश अपने से सौ गुना बड़े देशों से भी ज्यादा आश्चर्य समेटे हुए हैं। आज हम जिस देश के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उसके बारे में जानकर आप खुदको वहां जाने से शायद हो रोक पाएं। हम बात कर रहे हैं पश्चिमी यूरोप में फ्रांस के समुद्र तटीय इलाके में स्थित मोनाको के बारे में जो लग्जरी लाइफस्टाइल, कैसीनो, याट्स, और फॉर्मूला 1 रेसिंग के लिए जाना जाता है।
Monaco Travel Guide
दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश मोनाको घूमने-फिरने के लिए संभवतः सबसे शानदार देशों में से एक है। यहां, आपको प्रति वर्ग मीटर में कहीं और से ज्यादा करोड़पति मिल जाएंगे। सड़कों पर दौड़ती फॉर्मूला 1 ग्रैंड प्रिक्स और आकर्षक कैसीनो इस देश की पहचान हैं।
फॉर्मूला 1 रेस देखने के साथ ही यहां आप कसीनो का अनुभव कर सकते हैं। मोनाको का कसीनो, मोनाको का पैलेस, मोनाको का समुद्र तट, फॉर्मूला 1 ग्रां प्री और मोनाको का संग्रहालय और एक्वेरियम यहां के प्रमुख आकर्षण हैं जिसे देखने दूर-दूर से पर्यटक आते हैं।
नीस एयरपोर्ट मोनाको के निकटतम एयरपोर्ट है जो मोनाको से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद निजी विमान, याट, या ट्रेन के माध्यम से आप एयरपोरट् पहुंच सकते हैं। बता दें कि मोनाको की यात्रा आपको एक शानदार अनूठा और यादगार समय बिताने का मौका देती है जिसे लाइफ में आपको कम से कम एक बार जरूर महसूस करना चाहिए।
