दिल जीत लेगा ये हिल स्टेशन, बजट में मिल जाएगा स्विट्जरलैंड जैसा मजा

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 20, 2026, 05:54 PM IST

Himachal Pardesh Tourism: भारत में रहकर अगर आप स्विट्जरलैंड वाली वाइब लेना चाहते हैं तो ऐसा संभव है। मार्च के महीने में आप खज्जियार की यात्रा कर सकते हैं जो खूबसूरती में स्विट्जरलैंड को टक्कर देता है। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर जाने का आप प्लान कर सकते हैं। शहर की भागम-भाग और चिल्ली-चिल्ली से दूर दो पल यहां आप शांति से बिता सकते हैं।

Himachal Pardesh Hill Station: शिमला-मसूरी और नैनीताल तो आप कई बार घूमने गए होंगे। इस बार मार्च-अप्रैल के महीने में आप भारत में रहकर स्विट्जरलैंड वाली वाइब ले सकते हैं और इसके लिए आपको ज्यादा दूर जाने की भी जरूरत नहीं है। हम बात कर रहे हैं मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से फेमस खज्जियार की जो चम्बा में स्थित एक छोटा और खूबसूरत पर्यटन स्थल है। प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली से भरपूर ये जगह आपको स्विट्जरलैंड की याद दिला देगी।

Himachal Pardesh Hill Station

खज्जियार हिमाचल प्रदेश

चारों तरफ से देवदार के पेड़ों से घिरी खज्जियार झील यहां का प्रमुख आकर्षण है। खज्जी नाग देवता को समर्पित खज्जी नागा मंदिर, कालाटोप वन्यजीव अभयारण्य की यात्रा की जा सकती है। सुकून पाने के लिए शायद ही आपको इससे बेहतर कोई जगह मिले। गौर करने वाली बात ये है कि ये एक यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन है जिसके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं।

End of Feed