Times Now Navbharat
live-tv
Premium

Kite Festival 2026: पतंगों से सजेगा आसमान, भारत के इन शहरों में होगा शानदार काइट फेस्टिवल

Kite Festival India 2026: इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को आ रही है और हर तरफ इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। वैसे तो मकर संक्रांति हर जगह खास होती है, लेकिन इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल इसे और भी ज्यादा मजेदार बना देता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इस मौके पर बड़े-बड़े काइट फेस्टिवल होते हैं, जहां आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर जाता है। अगर आप भी इस साल फैमिली के साथ कुछ अलग और मजेदार करने का प्लान बना रहे हैं, तो इन काइट फेस्टिवल वाली जगहों पर जाना एक बढ़िया आइडिया हो सकता है।

Image
काइट फेस्टिवल में पतंगों से सजेगा आसमान

Makar Sankranti Kite Festival: मकर संक्रांति अब बस कुछ ही दिन दूर है और हर तरफ इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस खास मौके को और भी मजेदार बनाने के लिए भारत में हर साल शानदार काइट फेस्टिवल मनाया जाता है। हमारे देश में पतंग उड़ाना सिर्फ बच्चों का खेल नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा भी है। मकर संक्रांति के दिन आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर जाता है और हर तरफ खुशी का माहौल बन जाता है। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग अंदाज में काइट फेस्टिवल सेलिब्रेट किया जाता है। कहीं इंटरनेशनल लेवल का फेस्टिवल होता है तो कहीं लोकल लेवल पर लोग मिलकर पतंग उड़ाते हैं।

काइट फेस्टिवल कहां-कहां हो रहा है (Kite Festival 2026 Location)

अगर आप इस मकर संक्रांति को और भी ज्यादा स्पेशल बनाना चाहते हैं और फैमिली के साथ कुछ अलग प्लान करना चाहते हैं, तो काइट फेस्टिवल वाली जगहों पर घूमने जाना एक बढ़िया आइडिया हो सकता है। यहां हम आपको ऐसी ही कुछ शानदार जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप ट्रिप प्लान कर सकते हैं और इस रंगीन त्योहार का पूरा मजा ले सकते हैं।

काइट फेस्टिवल

काइट फेस्टिवल

अहमदाबाद, गुजरात

इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल का मुख्य केंद्र गुजरात (अहमदाबाद) है। अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट में 10 से 14 जनवरी तक इसका आयोजन किया जा रहा है। ना केवल भारत से बल्कि जापान, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया जैसे देशों से भी लोग इस उत्सव में हिस्सा लेंगे। बच्चों के साथ भी आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं क्योंकि यहां बच्चों के लिए वर्कशॉप भी आयोजित की जाती हैं जिसमें उन्हें पतंग बनाने और पतंग उड़ाने की तकनीक सिखाई जाती है।

डेट: 10 जनवरी से 14 जनवरी

टाइमिंग: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

एंट्री: पूरी तरह से मुफ्त रखी गई है

क्यों खास है काइट फेस्टिवल

क्यों खास है काइट फेस्टिवल

दिल्ली

दिल्ली में काइट फेस्टिवल सिर्फ एक वीकेंड प्लान नहीं बल्कि सादा, सुंदर और सुकूनभरे एहसास को जीने का मौका होती है। दिल्ली के सबसे खूबसूरत और अंडररेटेड रिवरफ्रंट लोकेशन्स में से एक सराय काले खां के बंसरेरा पार्क में 3 दिन तक यह उत्सव चलने वाला है। यमुना के किनारे बना यह बांस-थीम्ड पार्क खुली हवा और चौड़े मैदानों के कारण पतंग उड़ाने के लिए परफेक्ट लोकेशन है।

डेट: 16 जनवरी से 18 जनवरी

टाइमिंग: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

एंट्री: पूरी तरह से मुफ्त रखी गई है

काइट फेस्टिवल

काइट फेस्टिवल

कोटा (राजस्थान)

पंतजबाजी के शौकीन पर्यटक कोटा (राजस्थान) का रुख कर सकते हैं। इस बार यहां भव्य 'उड़ान काईट कार्निवल' का आयोजन 11 जनवरी को उम्मेद क्लब स्टेडियम में होगा। गौर करने वाली बात ये है कि यहां ड्रैगन, थ्रीडी और लाइटिंग पतंगों के साथ लाइव बैंड और गरबा की धूम भी मचेगी ऐसे में परिवार के साथ यहां जाने का आप प्लान कर सकते हैं।

डेट: 11 जनवरी से 14 जनवरी

टाइमिंग: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

सोलन, हिमाचल प्रदेश

अगर आप बर्फीले पहाड़ों और ठंडी हवाओं में पतंग उड़ाने का मजा लेना चाहते हैं तो सोलन, हिमाचल प्रदेश का रुख कर सकते हैं। यहां पंतगबाजी करना एक अलग अनुभव देता है। काइट फेस्टिवल में यहां पर्यटक और स्थानीय लोग दोनों इसका आनंद लेते हैं।

लोकेशन: हिल स्टेशन के खुले मैदान

टाइमिंग: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

काइट फेस्टिवल

काइट फेस्टिवल

हैदराबाद

अगर आप हैदराबाद जाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि यहां पंतगबाजी का मुख्य केंद्र सिकंदराबाद का परेड ग्राउंड होगा जहां 13 से 15 जनवरी तक अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। गौर करने वाली बात ये है कि सिर्फ भारत की ही नहीं बल्कि इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, जापान और स्विट्जरलैंड सहित 19 देशों की पतंगें अपनी कलाबाजी दिखाएंगी जिसमें 40 अंतरराष्ट्रीय और 55 राष्ट्रीय पतंगबाज हिस्सा लेंगे।

क्यों खास है काइट फेस्टिवल

  • बच्चे, युवा और परिवार के सभी सदस्य पंतग मेले में जाकर एकसाथ चिलआउट कर सकते हैं।
  • लोक संगीत और फोक परफॉर्मेंस का आनंद उठा सकते हैं।
  • प्रोफेशनल काइट फ्लायर्स के शो का हिस्सा बनने का भी मौका रहता है।
  • सर्दियों के स्ट्रीट फूड का स्वाद आप मेले के फूड स्टॉल्स में चख सकते हैं।
  • इको-फ्रेंडली पतंग स्टॉल्स में बांस और कागज से बनी पतंगें देखने को मिलती हैं।

काइट फेस्टिवल पर जाने से पहले कुछ अहम सुझाव

  • अगर आप प्रतियोगिता में शामिल होना चाहते हैं तो लोकेशन पर जल्दी पहुंचें।
  • पतंग उड़ाते समय सुरक्षा का ध्यान रखें तेज रेशमी डोर से सावधान रहें।
  • बिजली की तारों से दूर रहें और खुले मैदान में ही पंतगबाजी करें।
  • मजा अकेले कम आता है ऐसे में परिवार और दोस्तों के साथ जाने का प्लान करें।
  • हर राज्य का अपना पारंपरिक स्नैक होता है जिसे ट्राई करना ना भूलें।
End of Article