Famous Shiva Temples in Chandigarh: चंडीगढ़ में ये हैं भगवान शिव के प्रमुख मंदिर, आज महाशिवरात्रि पर उमड़ी है भक्तों की भारी भीड़

Famous Shiva Temples in Chandigarh: चंडीगढ़ में भगवान भोलनाथ के कई सारे मंदिर हैं, जहां आप महाशिवरात्रि के मौके पर अपने परिवार के साथ जा सकते हैं। महाशिवरात्रि का त्योहार आज देशभर में मनाया जा रहा है।

Famous Shiva Temples in Chandigarh: देश के हर राज्य में भगवान शिव (Lord Shiva) के कई सारे मंदिर (Lord Shiva Temples) हैं। इन मंदिरों में भगवान शिव के भक्त उनके दर्शनों के जाते हैं। महाशिवरात्रि (Mahashivratri), शिवरात्रि समेत कई प्रमुख त्योहारों में भगवान शिव के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। इस साल महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) का त्योहार आज मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के मौके पर भक्त सबसे ज्यादा शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शनों के लिए जाते हैं। चंडीगढ़ में भगवान शिव के कई सारे मंदिर हैं, जहां भक्त महाशिवरात्रि पर जाते हैं। आज इसी को लेकर हम आपको बताएंगे कि आप महाशिवरात्रि पर आज चंडीगढ़ में किन-किन शिव मंदिरों (Famous Shiva Temples in Chandigarh) में जा सकते हैं।

चंडीगढ़ के फेमस शिव मंदिर (Famous Shiva Temples in Chandigarh)

सकेतड़ी शिव मंदिर (Saketri Shiv Mandir)

चंडीगढ़ से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सकेतड़ी शिव मंदिर नाम का एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक मंदिर है। खूबसूरती से निर्मित यह मंदिर पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित है। महाशिवरात्रि, शिवरात्रि के अवसर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हजारों भक्त इस मंदिर में आते हैं। माना जाता है कि ये मंदिर पांडवों के समय से अस्तित्व में है। परिसर में कुल सात मंदिर हैं, जो अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित हैं, जिनमें भगवान शिव प्रमुख देवता हैं। मंदिर में पूरे दिन दूर-दूर से भक्तों की भारी भीड़ देखी जाती है। मंदिर पंचकुला में प्रतिष्ठित मनसा देवी मंदिर से सिर्फ 5 किलोमीटर की दूरी पर है।

End of Feed