भक्ति से भर देगी ये आध्यात्मिक ट्रिप, सिर्फ इतना होगा खर्चा, जानें डिटेल्स

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज धार्मिक यात्रा करने का सुनहरा मौका दे रहा है। ये आध्यात्मिक ट्रिप आपको पूरी तरह से भक्ति से भर देगी। 5 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है जिसमें आपको तमाम तरह की सुविधाएं भी मिल रही हैं। हर छोटी से छोटी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में जानकारी दी गई है।

IRCTC Package 2026: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको आध्यात्मिक ट्रिप करने का मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का नाम 'MAHAKALESHWAR-OMKARESHWAR JYOTIRLINGA DARSHAN' रखा गया है।

IRCTC Tour Package

भक्ति से भर देगी ये आध्यात्मिक ट्रिप

5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 4 मार्च 2026 को रात 9 बजकर 45 मिनट पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से इंदौर जाने वाली तेज रफ्तार रेलगाड़ी से यात्रा शुरू होगी। पूरी रात रेलगाड़ी में सफर करते हुए आप आराम करेंगे। दूसरे दिन सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर इंदौर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वहां से आपको ओंकारेश्वर ले जाया जाएगा। यह सफर लगभग तीन घंटे का होगा।

End of Feed