महाबलेश्वर जाने का बना रहे हैं प्लान, ये रही 'महाराष्ट्र का मिनी कश्मीर' की पूरी ट्रैवल गाइड

Travel Guide to Mahabaleshwar: महाराष्ट्र के सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला में बसा खूबसूरत हिल स्टेशन महाबलेश्वर शांत वातावरण, ठंडी हवाओं, हरे-भरे जंगलों, शानदार घाटियों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए फेमस है। अगर आप भी महाबलेश्वर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आएगा। यहां महाबलेश्वर का एक पूरा यात्रा गाइड मौसम से लेकर ठहरने की जानकारी तक सबके बारे में डिटेल में बताया गया है।

Mahabaleshwar Travel Guide in Hindi: महाराष्ट्र का प्रसिद्ध हिल स्टेशन महाबलेश्वर पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। ठंडी हवाओं, हरे-भरे जंगलों और शानदार घाटियों के लिए ये हिल स्टेशन पर्यटकों को लुभाता है। ना केवल भारत के कोने-कोने से बल्कि विदेश से भी पर्यटक इस खूबसूरत हिल स्टेशन की यात्रा करना पसंद करते हैं। स्ट्रॉबेरी खेती भी यहां बहुत प्रसिद्ध है। 'महाराष्ट्र का मिनी कश्मीर' नाम से फेमस महाबलेश्वर की यात्रा आपको कभी ना भूल पाने के एहसास के साथ ही मंत्रमुग्ध कर देगी। कैसे पहुंचें, घूमने की जगहें, खाने-पीने के विकल्प महाबलेश्वर का एक पूरा यात्रा गाइड आपको यहां बताया गया है।

घूमने की प्रमुख जगहें: घने जंगल और घाटियों का शानदार दृश्य देखने के लिए आप एर्थ प्वाइंट जा सकते हैं। बोटिंग के लिए प्रसिद्ध वेनस फॉल्स जाएं, कृष्णा गंगा मंदिर, महाबलेश्वर मंदिर, प्रिंस ऑफ वेल्स प्वाइंट, पाथर्डेश और पंचगनी यहां का प्रमुख आकर्षण है।

End of Feed