सुकून का दूसरा नाम है आंध्र प्रदेश का यह गांव, सतयुग जैसा मिलता है आनंद

Kurmagram Andhra Pradesh: अगर आप शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से थक चुके हैं और सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो आंध्र प्रदेश का यह गांव आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

Kurmagram Andhra Pradesh: अगर आप ऐसी जगह घूमना चाहते हैं जहां पहुंचते ही मोबाइल की घंटियां, ट्रैफिक का शोर और शहर की भागदौड़ पीछे छूट जाए, तो आंध्र प्रदेश का कुर्माग्राम आपके लिए एक अलग तरह का ट्रैवल एक्सपीरियंस हो सकता है। श्रीकाकुलम जिले में बसा यह वैदिक गांव आम पर्यटन स्थलों से बिल्कुल अलग है। यहां आप कलियुग से कोसों दूर सतयुग जैसा आनंद प्राप्त करेंगे।

Kurmagram Andhra Pradesh कुर्माग्राम  क्यों खास है

कुर्माग्राम क्यों खास है

यहां आपको बड़े होटल, चमकती दुकानों और आधुनिक सुविधाओं की जगह खेत, गोशाला, गुरुकुल, प्राकृतिक माहौल और बेहद सादा जीवन देखने को मिलता है। कुर्माग्राम सिर्फ कोई पुराना पारंपरिक गांव नहीं है। यह एक फार्म कम्युनिटी है, जिसकी शुरुआत 2018 में नंद गोपाल गोशाला ट्रस्ट के तहत हुई थी। करीब 60 एकड़ में फैले इस समुदाय में गोशाला और वैदिक गुरुकुल भी है। यहां रहने वाले लोग आधुनिक जीवन से दूरी बनाकर खेती और वैदिक जीवनशैली को अपनाकर रहते हैं।

End of Feed